श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Uttarakhand: जनजातीय गौरव दिवस आज, मुख्यमंत्री धामी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

ribal Pride Day: उत्तराखंड में आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक एसएस टोलिया के मुताबिक, ओएनजीसी स्टेडियम कौलागढ़ में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा।
CM DHAMI

Tribal Pride Day: उत्तराखंड में आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक एसएस टोलिया के मुताबिक, ओएनजीसी स्टेडियम कौलागढ़ में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, मुख्य सेवक सदन में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विभाग के निदेशक के मुताबिक, यह दिन भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को समर्पित है, जो एक सम्मानित जनजातीय नेता और स्वतंत्रता सेनानी थे।

यह दिन न केवल भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन का सम्मान करता है, बल्कि जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और योगदान को भी रेखांकित करता है।

राज्य जनजातीय शोध संस्थान की ओर से ओएनजीसी स्टेडियम में तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन सीएम शाम पांच बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

शाम साढ़े छह बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक इंदर आर्या व लोकगायिका रेशमा शाह अपनी प्रस्तुति देंगी।

अगले दिन 16 नवंबर को दोपहर एक बजे प्रदर्शनी स्थल दर्शकों के लिए खुलेगा। शाम 6 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। प्रसिद्ध लोकगायिका माया उपाध्याय व लोकगायक नरेश बादशाह और विवेक नौटियाल भी प्रस्तुति देंगे।

तीसरे व अंतिम दिन 17 नवंबर को शाम 6 बजे उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के सांस्कृतिक दल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।

ये भी पढ़ें- सीएम धामी दो दिवसीय गैरसैंण दौरे पर, विकास कार्यों का लिया जायजा


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CB Launched New Jersey
RCB ने लॉन्च की नई जर्सी, जानें कब और कहां से खरीद सकते हैं आप
Delhi Metro Timing Change
होली के दिन बदलेगी दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग, जानें कितने बजे से होगा संचालन
mi vs rcb (1)
WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीता, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिया बल्लेबाजी का न्योता
Andhra Pradesh Bus Accident
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, कर्नाटक बस की टक्कर से पाँच लोगों की मौत
Waqf Amendment Bill
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड 17 मार्च को वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ करेगा विरोध प्रदर्शन
Deepika Padukone In Paris Fashion Week
दीपिका पादुकोण ने पेरिस फैशन वीक में अपने लुई वुइटन लुक की शेयर की तस्वीर, फैंस का जीता दिल