Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UPPSC Exam News Date: UPPSC परीक्षा की नई तारीख का एलान, जानें कब होगा एग्जाम

UPPSC Exam News Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आज यानि शुक्रवार को परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया है।
UPPSC Exam News Date

UPPSC Exam News Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आज यानि शुक्रवार को परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया है। आयोग की तरफ से नोटिस भी जारी कर दिया गया है। आयोग के द्वारा 22 दिसंबर को दो पालियों में परीक्षा कराने का फैसला किया है। इससे पहले यह परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को होने वाली थी, लेकिन छात्रों ने आंदोलन कर इसे रद्द करने की मांग की और फिर आयोग ने इसे रद्द कर दिया था।

बता दें कि छात्र लोक सेवा आयोग के सामने आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को आयोग के ओर से एक नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस के अनुसार, अब परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक पहली पाली में परीक्षा ली जाएगी, जबकि दूसरी पाली में 2.30 बजे से 4.30 बजे तक परीक्षा कराई जाएगी।

RO-ARO की परीक्षा को लेकर छात्रों ने की मांग

बता दें कि RO-ARO परीक्षा को लेकर छात्रों का कहना है कि RO-ARO परीक्षा के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने का आश्वासन देकर आयोग प्रतियोगी छात्रों को बरगला नहीं सकता है। आदोंलन दोनों परीक्षाओं एक ही शिफ्ट में कराने के लिए आंदोलन किया गया था। आयोग एक परीक्षा के लिए तो मान गया है, लेकिन दूसरे के लिए नहीं माना है। RO-ARO परीक्षा को एक दिन में कराने के लिए कोई फैसला नहीं किया है।

RO-ARO परीक्षा को लेकर फंसा है पेच

दरअसल, आयोग के सचिव ने कहा कि RO-ARO के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही परीक्षा कराने का निर्णय लिया जाएगा, लेकिन छात्र मानने के लिए तैयार नहीं हैं। छात्र चाहते हैं कि आयोग एक दिन परीक्षा कराने का नोटिस जारी करे, जिस तरह से पीसीएस को कराने का जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- UPPSC Protest: छात्रों का आंदोलन 5वें दिन भी जारी, जानें कहां फंसा है पेंच

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग