Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP Police: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जो भी अभ्यर्थी 23 अगस्त को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देंगे, वह ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police| shreshth bharat

UP Police Constable Admit Card: उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर एक अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 23 अगस्त से होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर जारी अधिसूचना के मुताबिक, अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in. से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 से 31 अगस्त 2024 के बीच होगी। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पहले फरवरी में हुई थी। लेकिन यूपी पुलिस पेपर लीक हो जाने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था।

एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख और समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा सेंटर का विवरण लिखा है। परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो और पहचान पत्र भी लाना होगा। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तिथि से तीन दिन पहले पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें बोर्ड द्वारा 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड आज अपलोड कर दिया है। इसी तरह 24 अगस्त की परीक्षा का 21 अगस्त को, 25 अगस्त की परीक्षा का 22 अगस्त को, 30 अगस्त की परीक्षा का 27 अगस्त को और 31 अगस्त की परीक्षा का 28 अगस्त को एडमिट कार्ड अपलोड किया जाएगा (UP Police)।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड