श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

बच्चों ने मांगा खाना, तो मां ने नदी में डूबोकर मार डाला

UP News: यूपी के औरैया जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने दो 2 मासूम बच्चों को नदी में डूबोकर मार डाला...
UP News

UP News: मां सिर्फ एक शब्द नहीं है यह अपने आप में एक एहसास और प्यार है। कहते हैं दुनिया में मां से ज्यादा प्यार बच्चे को कोई नहीं कर सकता, लेकिन अगर जन्म देने वाली मां ही खुद के बच्चे की जान ले ले, शायद ही किसी ने ऐसी कल्पना की हो। दरअसल, यूपी के औरैया जिले से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने दो 2 मासूम बच्चों को नदी में डूबोकर मार डाला।

https://twitter.com/TrueStoryUP/status/1806229492018319524

बता दें कि फफूंद थाना क्षेत्र के अटा बरौआ गांव की रहने वाली प्रियंका अपने चार बच्चों को लेकर सुबह घर से निकली। प्रियंका का पति डेढ़ साल पहले ही मर चुका था और वह अपने चचेरे देवर के साथ रहती थी। (UP News) सुबह प्रियंका बच्चों को लेकर केशमपुर घाट पहुंची और उन्हें बंबा नदी में डुबोने लगी। इस घटना में 4 साल और 5 साल के दो मासूम बच्चों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। प्रियंका ने इन शवों को नदी किनारे ही फेंक दिया। 6 साल का एक बच्चा किसी तरह बच गया। वहीं, डेढ़ साल का एक बच्चा भी प्रियंका के साथ था, जो अब लापता है।

पुलिस ने प्रियंका को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती पूछताछ में प्रियंका ने बताया कि उसने अपने बच्चों को इसलिए मार दिया क्योंकि वह उनका पालन-पोषण नहीं कर पा रही थी। प्रियंका का यह बयान सुन पुलिस भी हैरान रह गई।

यह भी पढ़ें- UP में सजेगा सितारों का मंच , इस साल तक बन जाएगी अंर्तराष्ट्रीय फिल्म


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी