Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bigg Boss OTT 3: इन 7 कंटेस्टेंट पर गिरी मिड वीक नॉमिनेशन की तलवार, अरमान की फिर हुई लड़ाई

Bigg Boss OTT 3: इस बार एक या दो नहीं, बल्कि घर के पूरे 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन कंटेस्टेंट हैं, जो इस हफ्ते हो घर...
Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार मेकर्स ने भर-भर कर मसाला डाला है। हर कंटेस्टेंट एक-दूसरे से एकदम अलग और यूनिक लाए गए हैं, जिस कारण घर में रोज एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। पहले ही हफ्ते में बॉक्सर नीरज गोयत का घर से बेघर होना भी कहानी में एक जबरदस्त ट्विस्ट था। इस ट्विस्ट ने लोगों को हैरानी में डाल दिया हैं, क्योंकि आमतौर पर पहले Bigg Boss ने कभी इतनी जल्दी किसी को भी घर से बाहर नहीं निकाला था। अब इस हफ्ते Bigg Boss ने फिर से सभी कंटेस्टेंट के सिर पर बॉम फोड़ दिया है।

दरअसल, घर के और 7 लोगों के सिर पर नॉमिनेशन की तलवार लटक चुकी है। एक बार फिर से नॉमिनेशन के टास्क ने घर के लोगों की नींदे उड़ा दी हैं, क्योंकि इस बार एक या दो नहीं, बल्कि घर के पूरे 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन कंटेस्टेंट हैं, जो इस हफ्ते हो घर से बेघर सकते हैं…

घर के इन लोगों पर गिरी नॉमिनेशन की तलवार

बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन को लेकर कंटेस्टेंट में काफी टेंशन का माहौल है। शो से बाहर होने के लिए जिन कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं, वो हैं-

  1. अरमान मलिक (Armaan Malik)
  2. पायल मलिक (Payal Malik)
  3. दीपक चौरसिया (Deepak Chaurasia)
  4. लव कटारिया (Luv Kataria)
  5. साई केतन राव (Sai Ketan Rao)
  6. शिवानी कुमारी (Shivani Kumari)
  7. सना सुल्तान (Sana Sultan)

इन सभी नाम को देखकर फैंस काफी हैरान हो गए हैं, सबसे ज्यादा हैरानी हुई है सना सुल्तान के नाम को देखकर, क्योंकि सना सुल्तान तो जनता की एजेंट है तो फिर वो कैसे नॉमिनेट हो सकती हैं।

Bigg Boss OTT 3: अरमान से भिड़े विशाल

अरमान मलिक को अक्सर घर में किसी न किसी से लड़ते देखा गया है। आने वाले एपिसोड में अरमान और विशाल के बीच लड़ाई देखने को मिलेगी, जहां अरमान कहते हैं कि उन्हें चावल नहीं, रोटी खानी है, वो भी पकी हुई, कच्ची नहीं। वहीं विशाल कहता है कि वो कच्ची ही रोटी बनाएगा। इसी बात पर वो आपस में भिड़ पड़ते हैं और घर में कोहराम मच जाता है।

Read More- फैमिली डिनर में शामिल हुए सोनाक्षी और जहीर, फिल्म जगत के ये सितारें भी रहे मौजूद

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग