श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UP विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। पांच दिन के इस सत्र में जोरदार हंगामे के आसार हैं...
UP Assembly Monsoon Session 2024| SHRESHTH BHARAT

UP Assembly Monsoon Session 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। पांच दिन के इस सत्र में जोरदार हंगामे के आसार हैं। योगी सरकार वित्‍तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। उपचुनाव से पहले पेश हो रहे अनुपूरक बजट में योगी सरकार प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए भी पिटारा खोल सकती है। सरकार का पहला अनुपूरक बजट का आकार करीब 2005 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है।

अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार

जानकारी के मुताबिक, उत्‍तर प्रदेश सरकार के वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना 30 जुलाई को अनुपूरक बजट सदन में पेश करेंगे। इसके बाद एक अगस्‍त को इसे पारित किया जाएगा। इस बजट में योगी सरकार अन्‍य विभागों की जरूरी परियोजनाओं को भी पूरा करने का इंतजाम करेगी। साल 2025 में प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ, पर्यटन स्थलों के विकास और बसों की खरीद के लिए फण्ड जारी होगा।

सपा-कांग्रेस मिलकर सरकार को घेरने की तैयारी में (UP Assembly Monsoon Session 2024)

विपक्ष खासतौर पर सपा-कांग्रेस मिल कर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं, वहीं सरकार ने भी तमाम मुद्दों पर विपक्ष को जोरदार जवाब देने की तैयारी कर ली है। कानून व्यवस्था, महंगाई, किसान, बाढ़ जैसे परंपरागत सवाल तो उठेंगे ही, इस बार परीक्षाओं में नकल, नीट मामला, कांवड़ यात्राओं के दौरान दुकानदारों के लिए नेम प्लेट लगाना, बस्तियों पर बुलडोजर चलाने जैसे मुद्दे भी सपा उठाएगी। नए नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।

भारत का इकलौता Tax Free राज्‍य, करोड़ों की कमाई पर भी नहीं देना पड़ता

सदन को मिला नया नेता प्रतिपक्ष (UP Assembly Monsoon Session 2024)

अखिलेश यादव की जगह माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। माता प्रसाद पांडेय जैसे अनुभवी नेता सदन में सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। सदन में माता प्रसाद पांडेय के साथ सपा के वरिष्‍ठ नेता शिवपाल यादव भी नजर आएंगे।

मॉनसून सत्र में क्‍या-क्‍या हो सकता है?

  • सत्र में कई अध्यादेश और अधिसूचनाओं को सदन के पटल पर रखा जाएगा।
  • 30 और 31 जुलाई व 1 और 2 अगस्त को विधायी कार्य किए जाएंगे।
  • यूपी सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अध्यादेश 2024 पेश किया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश आपराधिक विधि संशोधन अध्यादेश 2024 भी सदन में पेश किया जाएगा।
  • यूपी राज्य राजधानी क्षेत्र व अन्य क्षेत्र विकास परिषद अध्यादेश 2024 पेश किया जाएगा।
  • यूपी नजूल संपत्ति अध्यादेश 2024 भी सदन के पटल पर रखा जाएगा।
  • यूपी विधियां संशोधन अध्यादेश पेश करेगी योगी सरकार।
  • 30 जुलाई को यूपी सरकार 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी।
  • 2025 में प्रयागराज में होने वाले कुंभ, पर्यटन स्थलों के विकास में बसों की खरीद के लिए धनराशि जारी हो सकती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा