श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

टेनिस में खत्म हुआ भारत का सफर, बोपन्ना-बालाजी की जोड़ी हुई बाहर

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की ओर से मनु भाकर ने मेडल जीत देश का नाम रोशन किया है तो वहीं रविवार की देर रात टेनिस पुरुष युगल स्पर्धा के पहले दौर के मैच में भारतीय टीम को...
Paris Olympics 2024| shreshth bharat

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की ओर से मनु भाकर ने मेडल जीत देश का नाम रोशन किया है तो वहीं रविवार की देर रात टेनिस पुरुष युगल स्पर्धा के पहले दौर के मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी की जोड़ी पहला मैच हारकर बाहर हो गई।

रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी फ्रांसीसी जोड़ी गेल मोनफिल्स और एडौर्ड रोजर-वेसलिन के खिलाफ खेल रहे थे, जिसमें उन्हें सीधे सेटों में 7-5, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा। यह खेल 1 घंटे 16 मिनट तक चला।

फ्रांसीसी जोड़ी ने अपने तीन ब्रेक-पॉइंट मौकों में से दो को भुनाया, जिससे उन्हें पहला सेट जीतने में मदद मिली। इस बीच, बोपन्ना-बालाजी ने 15 अनफोर्स्ड एरर किए, जिससे वे मैच पर नियंत्रण नहीं बना पाए। दूसरे सेट में फ्रांसीसी जोड़ी ने चौथे और आठवें गेम में बोपन्ना-बालाजी की सर्विस तोड़कर सीधे जीत हासिल की।

Paris Olympics 2024: भारत को मिला पहला मेडल

10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के पदकों का खाता खोला। बता दें कि मनु भाकर  निशानेबाजी में कोई भी मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। मनु ने 221.7 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीतकर चल रहे मेगा इवेंट में भारत को पहला पदक दिलाया।

अब आधार कार्ड एनरोलमेंट आईडी से नहीं हो पाएंगे दो काम, जानें कौन से

मनु भाकर ने इससे पहले साल 2018 में टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था, लेकिन वो किसी भी इवेंट के फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थीं। टोक्यो ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में वो 12वें स्थान पर रही, जबकि 25 मीटर पिस्टल इवेंट में वो 15वें नंबर पर रहीं थी। इसके अलावा, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में उनका सफर 7वें स्थान पर रहते हुए खत्म हुआ था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य