Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

MP: कांवड़ियों को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत; 10 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के खडियाहार गांव से एक बड़ी दु:खद खबर सामने आई है। दरअसल, खडियाहार गांव से होकर जा रहे कांवड़ियों के एक समूह को ट्रक ने टक्कर मार दी...
MP|SHRESHTH BHARAT

MP: मध्य प्रदेश के खडियाहार गांव से एक बड़ी दु:खद खबर सामने आई है। दरअसल, खडियाहार गांव से होकर जा रहे कांवड़ियों के एक समूह को ट्रक ने टक्कर मार दी। कांवड़ियों का ग्रुप उत्तरप्रदेश के गंगा घाट सोरों जा रहा था। इस हादसे में 2 कांवड़ियों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। बताया जा रहा कि हादसे में मरने वाले दोनों मृतक मामा-भांजे थे।

यह हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-44 पर देवरी गांव के पास हुआ है। कांवड़िए ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर गंगाजल लेने जा रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

MP: घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। गंभीर हालत में 2 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है। फिलहाल, घायल कांवड़ियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

UP विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

दो दिन पहले भी हुई थी ऐसी घटना

दो दिन पहले बहराइच में तेज रफ्तार ट्रक ने खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर जल लेकर जा रहे कांवड़ियों की भरी ट्रॉली में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 10 कांवड़िया घायल हो गए थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कांवड़ियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की हालत गम्भीर बताई गई।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही