Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत का इकलौता Tax Free राज्‍य, करोड़ों की कमाई पर भी नहीं देना पड़ता टैक्स

टैक्स बचाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं कि कैसे भी टैक्स बच जाए और उनको अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा सरकार को न देना पड़े, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक राज्य ऐसा भी है, जहां लोग चाहे जितना भी रुपये कमा...
Income Tax Free State| shreshth bharat

Income Tax Free State: कुछ लोग महीने में लाखों रुपए कमाते हैं, लेकिन उस पर उन्हें तगड़ा टैक्स भी देना पड़ता है, जिससे उनकी कमाई थोड़ी कम हो जाती है। टैक्स बचाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं कि कैसे भी टैक्स बच जाए और उनको अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा सरकार को न देना पड़े, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक राज्य ऐसा भी है, जहां लोग चाहे जितना भी रुपये कमा लें। फिर भी इनकम टैक्‍स के तौर पर आयकर विभाग इनसे 1 रुपये भी नहीं वसूल सकता।

हम जिस राज्य की बात कर रहे हैं, वो सिक्किम है। सिक्किम में रहने वाले लोगों को अपनी कमाई पर एक भी रुपये का इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है। दरअसल, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 372 (F) के अनुसार, सिक्किम के लोगों को टैक्सेशन के दायरे से बाहर रखा गया है। इसलिए वहां के लोगों को टैक्स नहीं देना पड़ता है।

अब आधार कार्ड एनरोलमेंट आईडी से नहीं हो पाएंगे दो काम, जानें कौन से

Income Tax Free State: क्या है कारण?

बता दें कि सिक्किम को संविधान के आर्टिकल 371-एफ के तहत विशेष दर्जा मिला हुआ है। जब साल 1975 में भारत में सिक्किम का विलय हुआ था, तब सिक्किम ने यह शर्त रखी थी कि वो तभी भारत में शामिल होगा, जब वो अपने पुराने कानून और स्पेशल स्टेटस को बरकरार रखेगा। भारत सरकार ने इस शर्त को मान लिया था। यहां के मूल निवासियों को आयकर अधिनियम की धारा, 1961 की धारा 10 (26AAA) के तहत इनकम टैक्स से छूट दी गई है।  

Section 10 (26AAA) के तहत ये कानून है कि सिक्किम के किसी भी निवासी की आय टैक्स दायरे से बाहर रहेगी, चाहे वो किसी भी तरह के सिक्योरिटी से मिले इंटरेस्ट से आई हो या डिविडेंड से। सिक्किम के भारत में शामिल होने से पहले जो भी लोग वहां बस गए थे, चाहे उनका नाम Sikkim Subjects Regulations, 1961 के रजिस्टर में हो या नहीं, उन्हें इनकम टैक्स एक्ट के Section 10(26AAA) के तहत छूट दी जाती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग