श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कांग्रेस को देश कभी नहीं करेगा माफ, सीएम योगी ने दिया ये बड़ा बयान

50 years of Emergency: आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के संसदीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय ठीक...
The country will never forgive Congress, CM Yogi gave this big statement

50 years of Emergency: 25 जून यानी आज आपातकाल के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। आज ही के दिन देश में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक लोगों के अधिकार छीन लिए गए थे। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के संसदीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय ठीक 50 वर्ष पहले आज ही के दिन देर रात को घटित हुआ था, जब उस समय की कांग्रेस सरकार ने भारत के संविधान का गला घोंटकर लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म करने की साजिश रची थी।

सीएम योगी ने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 25 जून 1975 की रात के अंधेरे में भारत के लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी, मोरारजी देसाई, जयप्रकाश नारायण, लालकृष्ण आडवाणी और सभी विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में बंद करके लोकतंत्र का पूरी तरह से गला घोंटने की कोशिश की। 50 साल बाद कांग्रेस में चेहरे तो बदल गए होंगे, लेकिन उनका चरित्र, उनके हाव-भाव अभी भी वही हैं, जो 1975 में दिखे थे। कांग्रेस और उनके सहयोगियों को देश और देश की जनता कभी माफी नहीं करेगी। उन्हें आज के दिन माफी मांगनी चाहिए।

इसके अलावा, सीएम योगी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत के महान लोकतंत्र पर कलंक ‘आपातकाल’ वर्ष 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस पार्टी द्वारा देश पर थोपा गया था। (50 years of Emergency) उस अंधकार युग में तमाम अमानवीय यातनाओं को सहते हुए लोकतंत्र की पुनर्स्थापना हेतु संघर्ष करने वाले सभी पुण्यात्मा सत्याग्रहियों को नमन! जय हिंद!

यह भी पढ़ें- UP में पेपर लीक करने वालों की खैर नहीं, ऐसे कसेगा शिकंजा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज