श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

लखनऊ में गणेश पंडाल पर पथराव, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गणपति पंडाल पर आरती के समय 20 से 25 लोगों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से भगवान गणपति का कलश टूट गया। इसके बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
Stones Pelted At Ganesh Pandal:

Stones Pelted At Ganesh Pandal: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गणपति पंडाल पर आरती के समय 20 से 25 लोगों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से भगवान गणपति का कलश टूट गया। इसके बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। वहीं, स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

क्या है पूरा मामला ?

7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के उत्सव पर गंगा विहार कॉलोनी की रहने वाली किरण कनौजिया ने गणपति स्थापना करने के लिए पंडाल लगवाया और गणपति जी की स्थापना की। किरण कनौजिया ने बताया कि वे कई साल से गणपति के अवसर पर गणपति की स्थापना करती हैं।

किरण कनौजिया ने बताया कि मंगलवार को करीब 7.30 बजे परिवार के सदस्य और कुछ पड़ोसी भगवान की आरती कर रहे थे, तभी उसी समय वहीं के रहने वाले कुछ 20 से 25 मुस्लिम युवक वहां पहुंचे और पूजा में विघ्न डालने की कोशिश की।

अल्लाह हू अकबर के लगाए नारे

आरोपियों ने भगवान की प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश की। ईंट-पत्थर फेंके, जिस कारण भगवान का कलश टूट गया और पूजा खंडित हो गई। आरोपियों ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगाये और साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी और वहां से भाग गये। इसके बाद इलाके में बवाल मच गया।

11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को कोर्ट ने सुनाई 40 साल की सजा

गुस्साए लोगों ने थाना घेरा

सूचना (Stones Pelted At Ganesh Pandal) मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां पंडाल में मौजूद गुस्साई भीड़ हंगामा करने लगी। जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग करने लगी और चिनहट थाने को चारों ओर से घेर लिया।

आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

DCP शशांक सिंह ने बताया कि किरण चौरसिया ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ब्रज की महारानी पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, सुरत से लाए गए श्रृंगार और वस्त्र


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला