श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

राज्यसभा चुनाव के लिए सपा ने घोषित किए उम्मीदवार, जानिए उनके बारे में…

jaya bachchan| ramjilal suman| alok ranjan| shreshth bharat

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों को चुन लिया है। समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा की साटों के लिए अभिनेत्री जया बच्चन, रामजी लाल सुमन और आलोक रंजन को अपना उम्मीदवार चुना है। मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता राजेंद्र चौधरी ने इस खबर की पुष्टि की है।

कौन हैं जया बच्चन

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और अमिताभ बच्चन की धर्म पत्नी जया बच्चन ने साल 2004 में समाजवादी पार्टी में एंट्री ली थी। पार्टी के लिए वो लगातार काम करती रही और इसका इनाम उन्हें साल 2006 में मिला जब समाजवादी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा से अपना उम्मीदवार बनाया। समाजवादी पार्टी में सपा के सांसद के तौर पर ये उनका कार्यकाल है।

कौंन हैं आलोक रंजन

मुलायम सिंह यादव के खास अधिकारी के रूप में देखे जाने वाले आलोक रंजन 1978 बैच के IAS अधिकारी है। आलोक रंजन जून 2014 से जुलाई 2016 तक यूपी के मुख्य सचिव भी रह चुके है। बाद में आलोक रंजन को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सलाहकार और उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

कौंन हैं रामजीलाल सुमन

समाजवादी पार्टी के संस्थापकों में से रामजी लाल सुमन भी हैं। रामजी लाल सुमन ने अपने करियर की शुरुआत आगरा में एक छात्र राजनीतिज्ञ के रूप में शुरू की थी। रामजी लाल सुमन केंद्र में चन्द्रशेखर मंत्रिमंडल में समाज कल्याण मंत्री भी रह चुके है। रामजीलाल को 1999 और 2004 में फिरोजाबाद से सपा सांसद चुना गया था। बाद में उन्हें 1991 में केंद्र में राज्य श्रम, महिला कल्याण और बाल विकास मंत्री के रुप में नियुक्त किया गया।

भाजपा के चयनीत उम्मीदवार

तो वहीं भाजपा ने उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव के लिए आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन को अपना उम्मीदवार चुना हैं।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ से धर्मशीला गुप्ता और बिहार से भीम सिंह तथा राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है।

हरियाणा से सुभाष बराला, कर्नाटक से नारायण कृष्णसा भंडगे, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिम बंगाल से समिक भट्टाचार्य चुनाव लड़ेंगे।

कब है राज्यसभा चुनाव?

मौजूदा पदाधिकारियों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होने के कारण चुनाव आयोग ने 27 फरवरी को 56 सीटों के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव की घोषणा की है। 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है, और उसी दिन चुनाव के नताजो की बी घोषणा कर दी जाएगी।



संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

BJP manifesto in Haryana
हरियाणा में बीजेपी का संकल्प पत्र आया, कांग्रेस जैसे वादे; जनता किसे चुने?
Salman khan Father Salim Khan
सलमान के पिता सलीम खान को बुर्का पहने महिला ने दी धमकी, बोली- 'लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या'
SATYENDRA JAIN
सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर कोर्ट ने ईडी को जारी किया नोटिस
CTET December 2024
CTET December 2024 की परीक्षा तारीख का हुआ एलान, इस तरह करें आवेदन
Dausa News
दौसा: NDRF और SDRF ने 18 घंटे के ऑपरेशन के बाद बोरवेल से बच्ची को निकाला
Atishi
21 सितंबर को आतिशी और उनके मंत्रिमंडल लेंगे शपथ, 'AAP' ने दी जानकारी