श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

लखनऊ PGI के रेजीडेंट डॉक्टरों ने काम किया बंद, हड़ताल से मरीज हलकान

Lucknow PGI News: संजय गांधी पीजीआई लखनऊ में रेजिडेंट डॉक्टरों ने एक बार फिर हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में है।
Lucknow PGI News

Lucknow PGI News: संजय गांधी पीजीआई लखनऊ में रेजिडेंट डॉक्टरों ने एक बार फिर हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में है। पीजीआई के डॉक्टर कोलकाता के अपने साथी डॉक्टरों के समर्थन में खड़े हुए हैं और मंगलवार से ओपीडी में काम का बहिष्कार कर रहे हैं। इस हड़ताल के कारण नए मरीजों को काफी परेशानी हो रही है।

पीजीआई में ओपीडी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। प्रशासन (Lucknow PGI News) को नए मरीजों का पंजीकरण बंद करना पड़ा है और केवल पुराने मरीजों को ही देखा जा रहा है। इससे अस्पताल परिसर में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। यूपी के साथ-साथ अन्य राज्यों से आए मरीज सुबह से ही इलाज के लिए भटक रहे हैं। पंजीकरण काउंटर बंद होने से मरीज काफी परेशान हैं और उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

उधर, एंबुलेंस चालकों ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास का मंगलवार सुबह घेराव किया है। चालकों ने जमकर नारेबाजी की। इन लोगों ने 20 दिन पहले भी प्रदर्शन किया था। उस समय डिप्टी सीएम ने एक सप्ताह में समस्या का समाधान करने का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस प्रदर्शन कर रहे एंबुलेंस चालकों को वहां से हटाकर गाड़ीसे ईको गार्डन पहुंचा दिथा। मांग है कि उन्हें नौकरी से न निकाला जाए। कई चालकों को नौकरी से निकाला जा चुका है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी