Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कौन हैं बजरंग लाल बागड़ा? जो बनाए गए राम मंदिर ट्रस्ट के नए महासचिव, चंपत राय का इस्तीफा मंजूर

Ram Mandir Trust New General Secretary

Ram Mandir Trust New General Secretary: राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव हो गया है। दान विवाद और बढ़ते विवादों के बीच हुई ट्रस्ट की अहम बैठक में महासचिव चंपत राय का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। उनकी जगह विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा को सर्वसम्मति से राम मंदिर ट्रस्ट का नया महासचिव चुना गया है। मंदिर में चढ़ावे/दान की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों के सामने आने के बाद प्रशासनिक सुधार के तहत यह कदम उठाया गया है।

Ram Mandir Trust New General Secretary: बजरंग बागड़ा पर सुधार और पारदर्शिता की जिम्मेदारी

बजरंग बागड़ा का नाम संगठन और प्रशासन दोनों क्षेत्रों में काफी मजबूत माना जाता है। चंपत राय के साथ-साथ ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा का इस्तीफा भी स्वीकार किया गया है। राजस्थान के सीकर से आने वाले बागड़ा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और नाल्को जैसी नवरत्न कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एकल अभियान के जरिए लाखों बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने का काम किया है। विहिप में भी वे लंबे समय से अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

अब उनकी नियुक्ति को राम मंदिर प्रशासन में पारदर्शिता और व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में सभी की नजर इस बात पर है कि उनके नेतृत्व में ट्रस्ट में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं। (Ram Mandir Trust New General Secretary)

ट्रस्ट बैठक में कई बड़े फैसले, महासचिव बदला और SIT रिपोर्ट पर हुई चर्चा

अयोध्या के राम मंदिर परिसर में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में दान में कथित अनियमितताओं की एसआईटी जांच, महासचिव पद से चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर चर्चा, और मंदिर प्रबंधन के लिए नए सीईओ की नियुक्ति जैसे प्रमुख फैसले लिए गए। यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इसमें कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि सहित ट्रस्ट के कुल 9 स्थायी सदस्य शामिल हुए, जबकि चंपत राय और अनिल मिश्रा बैठक में उपस्थित नहीं रहे। बैठक में मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच कर रही एसआईटी (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया गया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात दोहराई गई। (Ram Mandir Trust New General Secretary)

यह भी पढ़ें: दान विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक आज, कई अहम सदस्य होंगे शामिल; कई बड़े फैसलों पर नजर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Modi Meets BJP New National Team
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम से की मुलाकात, चुनावी रणनीति और Gen-Z कनेक्ट पर जोर
Women DPL 2026
Women DPL 2026: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शानदार जीत, साउथ दिल्ली को 10 रन से हराया
Sugar Price Hike
चीनी की कालाबाजारी पर योगी सरकार सख्त, 400 टन से ज्यादा स्टॉक पर FIR; जिलाधिकारियों और खाद्य आयुक्तों को छापेमारी के निर्देश
UP Election 2027
UP Election 2027: चुनावी रण से पहले सुरक्षा घेरा मजबूत, योगी-अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को बुलेटप्रूफ जैकेट
Bigg Boss 20
Bigg Boss 20: 'ऑडिशन से नहीं होता सिलेक्शन...', शो की आवाज विजय विक्रम सिंह ने फर्जी दावों से किया सावधान
Sahil Lochav Pellet Gun Case
साहिल लोचाव को न्याय की मांग पर सियासत तेज, राहुल गांधी के धरने के बाद दर्ज हुई FIR; भाजपा बोली- अराजकता की राजनीति...