Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राम मंदिर के दान पर सियासी घमासान, सपा के आरोपों को ट्रस्ट ने बताया निराधार; चंपत राय बोले- हर पैसे का है हिसाब

Ram Mandir Donation Controversy

Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की रकम गायब होने के आरोपों पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने साफ कहा है कि सभी लेन-देन का हिसाब-किताब सावधानीपूर्वक रखा जाता है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव के दावों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया है।

Ram Mandir Donation Controversy: अखिलेश ने उठाए करोड़ों रुपये गायब होने के सवाल

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि राम मंदिर के चढ़ावे से करोड़ों रुपये की रकम गायब पाई गई है। उन्होंने इसे बेहद संवेदनशील और शर्मनाक बताते हुए अदालत से स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लेने की मांग की। सपा प्रमुख ने इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की चुप्पी को संदिग्ध बताया।

यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘यह खबर पूरी दुनिया में भगवान राम के भक्तों के लिए बेहद संवेदनशील है। राम मंदिर में चढ़ाए गए करोड़ों रुपये गायब पाए गए हैं। मंदिर ट्रस्ट के लिए यह बेहद शर्मनाक स्थिति है। कोई भी इस मामले पर स्पष्टीकरण देने के लिए आगे नहीं आ रहा है। अदालत से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की जा रही है, क्योंकि यह मामला वैश्विक स्तर पर संपूर्ण सनातन समाज की भगवान राम में गहरी आस्था से सीधे तौर पर जुड़ा है। सरकार की चुप्पी संदेह पैदा करती है।’ (Ram Mandir Donation Controversy)

5 से 7.5 करोड़ की चोरी के आरोप पर ट्रस्ट का पलटवार, कहा- सबका है हिसाब

अयोध्या से सपा के पूर्व विधायक पवन पांडे ने आरोप लगाया कि मंदिर के चढ़ावे में करीब 5 से 7.5 करोड़ रुपये तक की चोरी हुई है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि ट्रस्ट का समय-समय पर नियमित आंतरिक ऑडिट होता है। इस ऑडिट प्रक्रिया में ट्रस्ट के सदस्यों के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के प्रतिनिधि भी शामिल रहते हैं। उन्होंने साफ किया कि वर्तमान में भी ऑडिट का काम चल रहा है और अब तक कोई भी वित्तीय गड़बड़ी या अनियमितता सामने नहीं आई है। (Ram Mandir Donation Controversy)

ट्रस्ट के अन्य सदस्यों और संतों ने कहा कि मंदिर प्रशासन 5 से 6 बैंक खातों के जरिए हर एक पैसे का लिखित हिसाब रखता है, इसलिए गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। अखिलेश यादव ने ट्रस्ट के इस स्पष्टीकरण को अधूरा बताया है। विपक्ष लगातार स्वतंत्र जांच और सीसीटीवी फुटेज की मांग कर रहा है, जबकि ⁠राम मंदिर ट्रस्ट और संतों ने इन आरोपों को निराधार बताकर खारिज कर दिया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड