Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Ram Temple Attack Conspiracy: आतंकी अब्दुल रहमान को भेजा गया 10 दिन की STF रिमांड पर

Ram Temple Attack Conspiracy: अयोध्या राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश रचने वाले संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 10 दिन के रिमांड पर भेजने की मंजूरी दी।
Ram Temple Attack Conspiracy

Ram Temple Attack Conspiracy: अयोध्या राम मंदिर पर आतंकी हमले की साजिश रचने वाले संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 10 दिन के रिमांड पर भेजने की मंजूरी दी। पलवल एसटीएफ ने आरोपी के रिमांड की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

गुजरात एटीएस और पलवल एसटीएफ करेगी संयुक्त रूप से पूछताछ

अब गुजरात एटीएस और पलवल एसटीएफ संयुक्त रूप से आरोपी से पूछताछ करेंगी। जांच एजेंसियां आतंकी नेटवर्क और हमले की साजिश से जुड़े सुराग जुटाने में लगी हैं। अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और इसके संपर्कों की गहन जांच की जा रही है।

आतंकी साजिश का खुलासा

बता दें कि 2 मार्च को गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) और फरीदाबाद स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संयुक्त ऑपरेशन में आतंकी कनेक्शन के संदेह में अब्दुल रहमान (19) को गिरफ्तार किया था। वह उत्तर प्रदेश के फैजाबाद (अयोध्या) का निवासी है।

आतंकी साजिश का मकसद

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्ध अब्दुल रहमान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था और उसे अयोध्या के राम मंदिर पर आतंकी हमले के लिए तैयार किया गया था। आतंकियों का मकसद राम मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से हमला कर बड़े पैमाने पर तबाही मचाना था।

जांच में खुलासा हुआ है कि रहमान कई कट्टरपंथी जमातों से जुड़ा हुआ था और फैजा एक मटन शॉप चलाता था। सुरक्षा एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, राम मंदिर निर्माण के बाद पाकिस्तान ISI ने भारत में आतंकी साजिश रचने की योजना बनाई थी, जिसमें अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने का प्लान था।

आतंकी साजिश की जांच

जांच में यह भी सामने आया है कि अब्दुल रहमान पहले भी कई बार अयोध्या के राम मंदिर की रेकी कर चुका था और उसने वहां की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ISI को साझा की थी। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, अब्दुल रहमान ISI के ISKP (इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस) मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था। माना जा रहा है। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड