Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

वायुसेना के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले की राहुल गांधी ने की निंदा

congress-mp-rahul-gandhi-fiercely-targeted-prime-minister-narendra-modi-in-malappuram-kerala

Terrorist Attack: जम्मू के सुरनकोट में वायुसेना के गाड़ी पर आतंकी हमला होने की खबर सामने आई है। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया है और 4 जवान घायल हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में भारी आतंकवादी गोलीबारी की चपेट में आने से भारतीय वायुसेना के 5 कर्मी घायल हो गए थे। इस हमले की कांग्रेस नेता राहुल गांधी व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निंदा की है व अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

इस हमले को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निंदा की है और शहीद हुए वायुसेना के जवान के लिए शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायुसेना के वाहन पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले से बहुत दुखी हूं। हम इस कायरतापूर्ण हमले की निंदा करते हैं और आतंकवाद के खिलाफ हम देश के साथ मिलकर खड़े हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर वायुसेना के योद्धा के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। हम आशा करते हैं कि घायल वायुसेना के योद्धा जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत अपने सैनिकों के लिए एकजुट है।”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इस हमले की निंदा की है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, जम्मू कश्मीर के पुंछ में हमारी सेना के काफिले पर कायराना और दुस्साहसी आतंकी हमला बहुत ही शर्मनाक है, दुखद है।

शहीद जवान को मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके शोकसंतप्त परिजनों को संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। हमले में घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

आतंकी हमले के बाद से इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है और आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग