Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Moradabad Rape Case: नाइट ड्यूटी कर रही नर्स के साथ डॉक्टर ने किया रेप, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने नाइट ड्यूटी कर रही नर्स के साथ आधी रात को रेप किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
Moradabad Rape Case| shreshth bharat

Moradabad Rape Case: देश अभी कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले से उभरा भी नहीं था कि एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। यूपी के मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में एक डॉक्टर ने नाइट ड्यूटी में तैनात नर्स के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

पीड़ित नर्स का आरोप है कि वार्ड ब्वॉय और एक महिला नर्स ने जबरदस्ती डॉक्टर के कमरे में भेजकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। रेप की घटना के बाद आरोपियों ने किसी से कुछ नहीं बताने को कहा।

किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने ठाकुरद्वारा थाने में डॉक्टर शाहनवाज, नर्स मेहनाज और जुनैद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मामले के सामने आते ही पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी 10 महीने से निजी अस्पताल में नर्स का काम कर रही है। 17 अगस्त को शाम 7 बजे नाइट ड्यूटी पर गई थी।

जबरदस्ती कमरे में ले जाकर बाहर से बंद किया दरवाजा

ड्यूटी के दौरान पीड़ित नर्स को एक दूसरी नर्स ने कहा कि डॉ. शाहनवाज बुला रहे हैं। इस पर पीड़िता ने जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे रात करीब साढ़े 12 बजे दोबारा वार्ड ब्वॉय जुनैद आया और कहा डॉक्टर के पास चली जाओ। फिर जबरदस्ती उसे डॉक्टर के कमरे में ले जाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया गया।

मदद के लिए चिल्लाती रही नर्स

बचने के लिए नर्स ने दूसरी नर्स को आवाज देकर मदद मांगी, लेकिन उसकी मदद करने के लिए कोई वहां नहीं आया। इसके बाद डॉक्टर शाहनवाज ने पीड़ित नर्स के साथ रेप किया। डॉक्टर ने कहा कि जितने पैसे चाहिए मैं दे दूंगा, लेकिन किसी को कुछ मत बताना। अगर बताया तो जान से मरवा दूंगा।

Kolkata Rape-Murder Case: डॉक्टर ने CJI को लिखा पत्र, कॉलेज में केंद्रीय

पीड़िता के परिजन के अनुसार पूरी घटना के दौरान आरोपी वार्ड ब्वॉय ने उनकी बेटी का मोबाइल चार्जिंग से निकालकर अपने पास रख लिया था। सुबह जब बेटी घर पहुंची तो अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

अस्पताल को किया जा रहा सील

मामले (Moradabad Rape Case) की जानकारी देते हुए सीएमओ मुरादाबाद डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि विभाग की टीम ने निरीक्षण किया है और अस्पताल के लाइसेंस को निरस्त और सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आसाराम के जेल से बाहर आने पर रेप पीड़िता का परिवार डरा, मांगी सुरक्षा

एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। इसमें बताया गया कि शिकायतकर्ता की बेटी नर्स का काम करती है। अस्पताल में डॉक्टर ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मामले में आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अस्पताल सीज करने की कार्रवाई चल रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड