Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

आसाराम के जेल से बाहर आने पर रेप पीड़िता का परिवार डरा, मांगी सुरक्षा

रेप के आरोपी आसाराम को जोधपुर कोर्ट ने इलाज के लिए सात दिन की पैरोल दी है। इस कारण पीड़िता के परिवार वाले बहुत डरे हुए हैं। पीड़िता के परिवार वालों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
Asaram Bapu| shreshth bharat

Asaram Bapu: रेप के आरोपी आसाराम को जोधपुर कोर्ट ने इलाज के लिए सात दिन की पैरोल दी है। इस कारण पीड़िता के परिवार वाले बहुत डरे हुए हैं। पीड़िता के परिवार वालों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पीड़िता और उसका परिवार शाहजहांपुर में रहता है। परिवार की सुरक्षा के लिए अभी एक गनर और तीन पुलिसकर्मी तैनात हैं।

पीड़िता के परिवार को हो रहा खतरा महसूस

पीड़िता के पिता ने बताया कि जब आसाराम जेल में था, तब आसाराम ने दो गवाहों कृपाल सिंह की 2015 में शाहजहांपुर में गोली मारकर हत्या करा दी थी। एक अन्य गवाह की मुजफ्फरनगर में हत्या की गयी थी।

आसाराम के जेल में रहने पर भी मेरे परिवार को आसाराम के अनुयायी धमकी भरे पत्र भेजकर धमका रहे थे। साथ ही उनके परिवार वालों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। अब तो वो जेल से बाहर ही आ गया है, जिस कारण हमारे परिवार को और भी ज्यादा खतरा महसूस हो रहा है। हमारी परेशानी और बढ़ गयी है।

सही से डयूटी नहीं करते हैं सुरक्षाकर्मी

वहीं, पीड़िता के पिता ने यह भी बताया कि जिन सुरक्षाकर्मियों की डयूटी मेरे घर पर लगाई गई है, वे सही से डयूटी नहीं करते हैं। सुबह 11 बजे आते हैं और शाम 6 बजे चले जाते हैं। इस बीच भी ये डयूटी सही से नहीं करते हैं।

पीड़िता के पिता ने बताया कि कागजों में पूरी पुलिस गारद की डयूटी लगाई गई है, लेकिन घर पर तैनात रहने वाले गार्ड सही ढंग से डयूटी नहीं करते हैं। पीड़िता के पिता ने एसपी अशोक मीणा से सुरक्षा बढ़ाने की बात की है।

Sabarmati Express Derailed: बनारस से अहमदाबाद जा रही

एसपी अशोक मीणा ने बताया कि पीड़िता के परिवार की सुरक्षा के लिए उनके घर पहले से ही सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इसके साथ ही पीड़िता के पिता की मांग पर पुलिस प्रशासन की ओर से एक गनर मुहैया कराया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो सुरक्षा के इंतजाम और बढ़ा दिए जाएंगे।

क्या है पूरा मामला

2013 में आसाराम (Asaram Bapu) पर शाहजहांपुर की नाबालिग पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद 2018 में 25 अप्रैल को जोधपुर की विशेष POCSO कोर्ट ने आसाराम को नाबालिग के साथ रेप का दोषी बताया और उम्रकैद की सजा सुनाई।

बता दें, 2 सितंबर 2013 से ही आसाराम जेल में है। दो साल पहले ही गुजरात की एक अदालत ने सूरत आश्रम की एक महिला अनुयायी के साथ कई मौकों पर रेप करने का आरोपी माना था।

सपा नेता नवाब सिंह का जेल में लिया गया DNA सैंपल, आज होगी सुनवाई

हाल ही में आसाराम ने अपने इलाज के लिए पैरोल की मांग की थी, जिसके बाद 13 अगस्त को जोधपुर कोर्ट ने आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में इलाज के लिए सात दिन के पैरोल पर मंजूरी दे दी है। आसाराम 11 साल बाद ही जेल से बाहर आया है। आसाराम 4 दिन से जोधपुर एम्स में भर्ती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड