Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कोलकाता में एक और महिला डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार, आरोपी गिरफ्तार

Man Threatens Woman Doctor: पश्चिम बंगाल में रविवार को भटार सरकारी अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।
Man Threatens Woman Doctor

Man Threatens Woman Doctor: पश्चिम बंगाल में रविवार को भटार सरकारी अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि सुशांत रॉय नाम के एक व्यक्ति ने नशे की हालत में उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि सुशांत ने उसे धमकी दी थी कि उसका हाल भी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के जैसा कर दिया जाएगा। कथित घटना के मद्देनजर अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों ने शनिवार को पूर्व बर्धमान जिले में विरोध प्रदर्शन किया।

आरोपी इलाज के लिए गया था भटार सरकारी अस्पताल

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बताया, “आरोपी इलाज के लिए भटार सरकारी अस्पताल गया था और उसने इलाज शुरू करने में देरी के लिए महिला डॉक्टर को धमकाया। महिला ने नागरिक स्वयंसेवक पर उसे धमकाने का आरोप लगाया और कहा कि क्या तुमने देखा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में क्या हुआ? यह तुम्हारे साथ भी हो सकता है।”

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2024: क्या होता है भद्रा काल? बहनों को क्‍यों नहीं बांधनी चाहिए राखी

वहीं, जिला उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुवर्ण गोस्वामी ने बताया कि आरोपी एक नागरिक स्वयंसेवक है। उन्होंने बताया, “पंजाब से लेकर मणिपुर तक देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों ने काम करना बंद कर दिया है। इस बीच नशे में धुत नागरिक स्वयंसेवक सुशांत रॉय ने एक महिला डॉक्टर को धमकाया। अधिकारियों को हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए। पुलिस जांच से पता चल सकता है कि नागरिक स्वयंसेवक ने ऐसा क्यों किया।”

साथी महिला डॉक्टर ने क्या कहा?

एक महिला डॉक्टर ने बताया, “कल रात एक व्यक्ति अस्पताल आया और हमारी महिला चिकित्सा अधिकारी को धमकाया। हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मांग की है कि आरोपी को सजा दी जाए। ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी को आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना का हवाला देकर धमकाया गया।”

ये भी पढ़ें- हरियाणा में कब होगा विधानसभा चुनाव? EC की टीम पहुंची चंडीगढ

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड