श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अखिलेश यादव की जनसभा में बिगड़ी दारोगा की तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

तेज धूप के चलते अचानक शिवधनी यादव को चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद सहयोगी पुलिस कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया...
Akhilesh Yadav rally Chandauli sub inspector posted died due to sunburn

Chandauli: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में वीआईपी ड्यूटी में लगे दारोगा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। लेकिन बीएचयू जाते वक्त दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई।

चंदौली में सपा की जनसभा

दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 27 मई को चंदौली पहुंचे थे। इस दौरान महेंद्र पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड पर एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया था। इस चुनावी रैली में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस बल और जवानों को तैनात किया गया था। इनमें चंदौली के चकरघट्टा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर शिवधनी यादव भी शामिल थे। सब इंस्पेक्टर शिवधनी की ड्यूटी मेन गेट पर लगाई गई थी।

धूप के कारण दारोगा की मौत

बताया जा रहा है तेज धूप के चलते अचानक शिवधनी यादव को (Chandauli) चक्कर आ गया और वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद सहयोगी पुलिस कर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन वाराणसी की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान शिवधनी ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- मोहिनी दुबे हत्याकांड में जल्द हो सकता है खुलासा, स्कूटी चालकों की हुई पहचान

दारोगा की मौत से परिवार में पसरा मातम

वहीं, इस दौरान चंदौली के अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि चंदौली में वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान ड्यूटीरत उप निरीक्षक शिवधनी यादव की तबीयत अचानक से खराब हो गई, जिसके बाद तत्काल उन्हें जिला चिकित्सालय चंदौली ले जाया गया, जहां से उनको ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जैसे ही दारोगा की मौत की जानकारी पुलिस विभाग और परिजनों को लगी तो मौके पर ही हड़कंप मच गया। सभी को रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज