Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

तांत्रिकों ने गैंगरेप किया, नाबालिग को 4 लाख में बेचा; फिर..

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल को झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तांत्रिकों ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे 4 लाख में बेच दिया।
agra news minor gangraped by tantirks

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की का तांत्रिकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे राजस्थान के कोटा में 4 लाख रुपये में बेच दिया गया। आरोपियों के चंगुल से किसी तरह से बचकर निकली पीड़िता ने अब पुलिस के सामने पूरे मामले का खुलासा किया है।

Agra News: रिश्तेदारे के यहां शादी में शामिल होने गई थी नाबालिग

मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की नाबालिग है। वह सैंया क्षेत्र की रहने वाली है। वह एक महीने पहले अपनी दादी के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए जगदीशपुरा गई थी। इसके बाद वह यहां अपने रिश्तेदार के यहां रुक गई। यहां पर उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। युवती की मां उसे लेकर तांत्रिक के पास गई।

Agra News: तांत्रिक ने साथियों के साथ किया दुष्कर्म

तांत्रिक ने झाड़-फूंक करते हुए नाबालिग लड़की को बताया कि उस पर किसी का साया है। इसके बाद उसने उसे पीने के लिए पानी दिया, लेकिन इस पानी को पीते ही वह बेहोश हो गई, जिसके बाद तांत्रिक और उसके साथियों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

अस्पताल में लाशों का ढेर देख पुलिसकर्मी को आया हार्ट अटैक, हो गई मौत

4 लाख रुपये में की जबरन शादी

महिला ने इसके बाद नाबालिग को लेकर एक अन्य तांत्रिक के पास गई। यहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद महिला और उसके साथी युवती को कोटा ले गए, जहां 4 लाख रुपये लेकर एक युवक से उसकी जबरन शादी करा दी गई। वह किसी तरह 26 जून को आरोपियों के चंगुल से भाग निकली।

हाथरस हादसे पर PM मोदी-अमित शाह समेत कई नेताओं ने जताया शोक

एसीपी लोहामंडी को मिली जांच

हालांकि, आरोपियों ने नाबालिग को गांव के बाहर पकड़ लिया और लुटेरी दुल्हन बताया। इसके बाद आरोपी नाबालिग को लेकर जगदीशपुरा लेकर आए और एक घर में बंधक बना लिया। यहां से वह भाग निकलने में कामयाब रही और घर जाकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। फिलहाल, एसीपी लोहामंडी को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा