Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हाथरस हादसे पर PM मोदी-अमित शाह समेत कई नेताओं ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अस्पतालों के बाहर शवों के ढेर लगे हुए हैं। देश की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है...
pm modi | amit shah | rahul gandhi | shreshth bharat

उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित रतिभानपुर में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अस्पतालों के बाहर शवों के ढेर लगे हुए हैं। देश की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि ‘उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है। मैं इस घटना में अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

PM मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया और एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में दुखद मृत्यु की जानकारी आ रही है, जिनकी जान गई है, उनके प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। घायलों के ठीक होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार बचाव कार्य में जुटी है। केंद्र सरकार राज्य सरकार के संपर्क में है। पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।

राहुल गांधी ने जताया शोक

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सरकार और प्रशासन से अनुरोध है कि घायलों को हर संभव उपचार एवं पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध कराएं। INDIA के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव में अपना सहयोग प्रदान करें।

गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुःखद हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह कष्ट सहने की शक्ति दें। स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मायावती ने X पर दु:ख किया जाहिर

BSP सुप्रीमो मायावती ने X पर लिखा, यूपी के जिला हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में काफी संख्या में लोगों की हुई मौत व अनेकों के घायल होने की घटना अति-दुःखद है। पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद करें।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही