श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुईं सलमान खान की ‘भाभी नंबर 2’, पैप्स ने पूछा- कोई गुड न्यूज…

हाल ही में कपल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अरबाज और शूरा को अस्पताल से बाहर निकलते देखा जा रहा है...
arbaaz khan sshura khan spotted outside hospital paparazzi asked if there is any good news salman khan

Arbaaz Khan-Sshura: फिल्म मेकर अरबाज खान और शूरा खान की गिनती बी-टाउन के पसंदीदा जोड़ों में होती है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे। हाल ही में कपल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अरबाज और शूरा को अस्पताल से बाहर निकलते देखा जा रहा है।

अस्पताल के बाहर कैमरे कैद हुए शुरा-अरबाज

इस दौरान पैपराजी वहां पहले से ही मौजूद थे और दोनों की तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे। बाहर निकलते हुए पैपराजी ने उनसे खुशखबरी (Arbaaz Khan-Sshura ) के बारे में भी पूछ डाला। वीडियो में अरबाज खान कैजुअल आउटफिट में नजर आए, जबकि शूरा खान ने क्रॉप-टॉप और डेनिम शॉर्ट्स के साथ ओपन शर्ट पहनी हुई थी। साथ ही, उन्होंने कैप के साथ खुद को स्टाइल किया हुआ था।

यह भी पढ़ें- मां बनने वाली हैं टीवी की ‘गोपी बहू’? फोटोज देख उड़ रही अफवाहें, फैंस बोले- बधाई हो

‘क्या खुशखबरी है?’

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पैपराजी ये पूछते नजर आ रहे हैं, ‘क्या खुशखबरी है?’ मगर अरबाज और शूरा उनके इस सवाल पर कोई रिएक्शन नहीं दे रहे हैं। दोनों अपनी कार में बैठ बिना कोई जवाब दिए चले जाते हैं। अरबाज और शूरा की निजी जिंदगी की बात करें तो दोनों ने एक साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद दिसंबर, 2023 में शादी कर ली थी।

हाल ही में शूरा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अरबाज से मिलने के लिए एयरपोर्ट के बाहर दौड़ पड़ी थीं। इस वीडियो में आगे उन्हें अभिनेता का हाथ थामे वहां से वापस जाते हुए भी देखा गया था। इस वीडियो में फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी थीं। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा