Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lucknow: IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने कोचिंग सेंटर में किया सुसाइड

Lucknow:| SHRESHTH BARAT

Lucknow IIT-JEE Student Commits Suicide: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर IIT-JEE की तैयारी कर रहे एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि वह शनिवार सुबह कोचिंग पहुंचा। इसके बाद कोचिंग की 8वीं मंजिल पर चला गया।

छात्र ने छत पर बैग और चप्पल रखी। फिर वहां से कूद गया। इस घटना के बाद कोचिंग सेंटर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में छात्र को हॉस्पिटल ले गई। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना हजरतगंज के पास कॉमर्स बिल्डिंग की शनिवार सुबह 8 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, छात्र की पहचान 17 वर्षीय आदित्य दुबे के तौर पर हुई। वह जानकीपुरम में अपने चाचा के परिवार के साथ रहता था, जबकि माता-पिता नोएडा में रहते हैं।

सावरकर मानहानि केस: कोर्ट ने राहुल गांधी को भेजा समन, 23 अक्टूबर को होना

पुलिस ने बताया कि छात्र के पिता विनय दुबे एक कंपनी में लीगल एडवाइजर हैं और मां हाउस वाइफ। आदित्य सुबह घर से कोचिंग के लिए निकला था। वह सीधे कोचिंग पहुंचा। अपना मोबाइल फोन और बैग वहीं रख दिया। फिर छत से कूद गया।

घटना के बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। कोचिंग सेंटर की छत से सबूत इकट्ठा किए गए हैं। आदित्य ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने कहा कि कोचिंग सेंटर में लगे CCTV की जांच की जा रही है। छात्र के परिजनों से बात की जाएगी कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया?

उत्तराखंड में लापता हुआ दिल्ली का युवक, रुद्रनाथ मंदिर में करने आया था

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना