Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उत्तराखंड में लापता हुआ दिल्ली का युवक, रुद्रनाथ मंदिर में करने आया था दर्शन 

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के 40 तीर्थयात्रियों का एक समूह चमोली जिले के रुद्रनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए गया था। यात्रा के बाद बाकी तीर्थयात्री तो वापस लौट आए, लेकिन आकाश गुप्ता नाम का एक तीर्थयात्री लापता हो गया है।
Pilgrim From Delhi Goes Missing| SHRESHTH BHARAT

Pilgrim From Delhi Goes Missing: उत्तराखंड में दिल्ली का एक युवक घूमने के लिए आया था। यहां घूमने के दौरान वह लापता हो गया है। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के 40 तीर्थयात्रियों का एक समूह चमोली जिले के रुद्रनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए गया था। यात्रा के बाद बाकी तीर्थयात्री तो वापस लौट आए, लेकिन आकाश गुप्ता नाम का एक तीर्थयात्री लापता हो गया है।

डीएम ने बताया कि आकाश को ढूंढने के लिए टीम लगाई गई है। इस घटना की जानकारी देते हुए चमोली जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने बताया कि दर्शन करने गए सभी यात्री सुरक्षित वापस आ गए, लेकिन दिल्ली का रहने वाला युवक आकाश गुरूवार देर शाम को पुंग पड़ाव के पास से लापता हो गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि आकाश को ढूंढने के लिए वन विभाग और SDRF की टीम लगाई गई है। उन्होंने बताया कि रुद्रनाथ मंदिर की तीर्थयात्रा बहुत ही कठिन है।

पुणे के बोपदेव घाट में लड़की के साथ दरिंदगी, तीन लोगों पर बलात्कार का आरोप

ऐसे में यहां पहुंचने के लिए तीर्थयात्रियों को सागर गांव और अनुसूया गेट से होते हुए मंदिर तक करीब 20 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है। यात्रा के दौरान घने जंगल, घास के मैदानों और खड़ी ढलानों को पार करना पड़ता है।

डीएम ने जानकारी देते हुए आगे कहा कि दिल्ली से आए तीर्थयात्रियों के इस जत्थे ने सागर गांव से अपनी यात्रा शुरू की थी। डीएम ने कहा कि दर्शन के दौरान यात्रियों के समूह से बिछड़ जाने की घटनाएं आम हैं। आकाश को जल्दी ही ढूंढ लिया जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर