श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

जूतों तले कुचले गए थे आनंद भदौरिया, अब बनें सांसद

Lok Sabha Election 2024 Result: किसी ने क्या खूब कहा है- कमबख्त इस दुनिया में सबका संघर्ष जारी है, पर वक्त ही बताता है कौन किस पर, भारी है..!! ये तस्वीर जून 2011 की है। तस्वीर में आपको एक पुलिस अधिकारी दिख रहे हैं साथ ही एक व्यक्ति को जमीन पर देखा जा सकता है। इस दौरान UP में बसपा सरकार थी।
Lok Sabha Election 2024 Result | Anand Bhadauriya | shreshth uttar pradesh |

Lok Sabha Election 2024 Result: किसी ने क्या खूब कहा है- कमबख्त इस दुनिया में सबका संघर्ष जारी है, पर वक्त ही बताता है कौन किस पर, भारी है..!! ये तस्वीर जून 2011 की है। तस्वीर में आपको एक पुलिस अधिकारी दिख रहे हैं साथ ही एक व्यक्ति को जमीन पर देखा जा सकता है। इस दौरान UP में बसपा सरकार थी। अखिलेश यादव किसी मामले में लखनऊ में गिरफ्तार हो गए। SP कार्यकर्ताओं ने प्रोटेस्ट शुरू कर दिया।

इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी। बताया जाता है कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था। इस दौरान भगदड़ मच गई। कई कार्यकर्ता जमीन पर गिर गए। कुछ कार्यकर्ताओं को चोट भी लगी। इन्हीं कार्यकर्ताओं में से एक थे आनंद भदौरिया। जमीन पर गिरे एक SP कार्यकर्ता को सीनियर IPS अधिकारी द्वारा जूतों से रौंदा जा रहा था। ये और कोई नहीं इस शख्स का नाम था आनंद भदौरिया। अब वक्त बदल चुका है। क्योंकि आनंद भदौरिया के नाम के आगे लग चुका है सांसद। अब उनका पूरा नाम है सांसद आनंद भदौरिया (Anand Bhadauriya)

Read More: लोकसभा चुनाव 2024: पीएम मोदी के लिए CMP बनेगा सबसे बड़ी फांस

धौरहरा लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की धमाकेदार जीत हुई है। सपा के आनंद भदौरिया ने इस सीट पर भाजपा की सांसद रेखा वर्मा को 4449 वोटों से चुनाव हराया है। आनंद भदौरिया को 443743 वोट मिले हैं, जबकि रेखा वर्मा ने 439294 वोट हासिल किए हैं।

उत्तर प्रदेश के धौरहरा में आबादी की बात करें तो, यहां की कुल आबादी 30 लाख है, जिसमें 16 लाख पुरुष और 14 लाख महिलाएं हैं। वोटर्स के लिहाज से देखें तो यहां करीब 17 लाख मतदाताओं में से 8.4 लाख पुरुष और 7 लाख से अधिक मतदाता महिला हैं। वहीं जातिगत समीकरण पर नजर डालें तो यहां करीब साढ़े 5 लाख ओबीसी, चार लाख सवर्ण, 3 लाख मुस्लिम, साढ़े 3 लाख दलित वोटर हैं। ऐसे में ओबीसी और सवर्ण वोटर्स यहां सांसद चुनने में निर्णायक साबित होते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jabalpur Road Accident
जबलपुर में सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत
Mahakumbh 2025 Traffic Advisory
जा रहे हैं महाकुंभ, तो जान लीजिए ट्रैफिक एडवायजरी; नहीं होगा भारी नुकसान
Budget Session
कांग्रेस सांसदों ने महंगाई और मणिपुर संकट पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का दिया नोटिस
38th National Games
38वें राष्ट्रीय खेल में जिम्नास्टिक स्पर्धा के तीसरे दिन, महाराष्ट्र और सर्विसेज ने जीते स्वर्ण
Nirmala Sitharaman
वित्त मंत्री सीतारमण बजट पर चर्चा का देंगी जवाब, न्यू टैक्स बिल होगा पेश
Arvind Kejriwal Meeting (1)
क्या पंजाब में होगा खेला? केजरीवाल ने बुलाई भगवंत मान और उनकी पूरी कैबिनेट की बैठक