Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

J&K: कुपवाडा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड, ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ शुरू

J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाडा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड हुई। सूत्रों के मुताबिक यहां पर दो से तीन आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी। ये आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सेना को पहले ही उनके घुसने की जानकारी मिल गई थी।
J&K Encounter

J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुपवाडा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड हुई। सूत्रों के मुताबिक यहां पर दो से तीन आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी। ये आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सेना को पहले ही उनके घुसने की जानकारी मिल गई थी और आतंकियों की सफाई के लिए ऑपरेशन ऑलआउट शुरू कर दिया गया।

आर्मी चीफ ने दी आतंकियों के सफाए की खुली छूट

बता दें, इससे पहले भी कुपवाडा में कई आतंकी हमले हुए हैं और आतंकी बार-बार घुसपैठ की कोशिश करते हैं, लेकिन सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इंडियन आर्मी चीफ ने भारतीय जवानों को आतंकियों को मार गिराए जाने की खुली छूट दे रखी है। आतंकियों को सबक सिखाने के लिए घाटी में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन ऑल आउट चलाया जा रहा है। 

Budget 2024: योगी आदित्यनाथ ने की बजट की तारीफ तो विपक्ष ने कसा तंज

हाल ही सेना प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर का किया था दौरा

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। उन्होंने नॉर्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल MV सूचीद्र कुमार को आतंकियों के सफाए के लिए फ्री हैंड कर दिया है। भारतीय सेना के चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन ऑल आउट चला कर आतंकियों का सफाया जल्द से जल्द किया जाए।

आज सुबह ही सेना ने नाकाम की घुसपैठ

बता दें, आतंकवादियों ने आज सुबह भी घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। सेना की XVI कोर ने बताया कि आतंकवादियों ने सुबह करीब 3 बजे हमला किया और गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Neet UG की परीक्षा दोबारा नहीं होगी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही