श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

कुंवारी लड़कियों को शिष्य बनाता था भोले बाबा, ये रंग था पसंद

बाबा को लेकर एक चौकाने वाली खबर सामने आई है कि भोले बाबा हमेशा कुंवारी लड़कियों को ही शिष्य बनाता था और उसे लाल रंग ही पसंद था...
Hathras Stampede Accident|Bhole Baba | shreshth bharat

Hathras Stampede Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में नारायण साकार हरि उर्फ सूरजपाल के सत्संग कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस सत्संग को कर रहे नारायण साकार हरि उर्फ सूरजपाल को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस दौरान बाबा को लेकर एक चौकाने वाली खबर सामने आई है कि भोले बाबा हमेशा कुंवारी लड़कियों को ही शिष्य बनाता था और उसे लाल रंग ही पसंद था।

बाब को लाल रंग था बेहद पसंद

जानकारी के मुताबिक, सूरजपाल को लाल रंग बहुत पसंद था, जिसके कारण जो भी लड़की बाबा के सत्संग में जाती थी, उसे आयोजन समिति के द्वारा स्पेशल लाल पोशाक दी जाती थी। इस बात का खुलासा खुद सूरजपाल के सत्संग में जाने वाली महिलाओं ने किया है।

महिलाओं के मुताबिक, आयोजन समिति द्वारा दी गई लाल पोशाक पहनकर ही लड़कियां सत्संग में जाती थीं और नृत्य करती थीं। महिलाओं का कहना है कि बाबा हमेशा काले रंग के महंगे चश्मे पहनते थे, जिसमें लड़कियों को भगवान का रूप दिखता था। इतना ही नहीं, सूरजपाल के इर्द-गिर्द रहने वाली लड़कियां उसे अपना पति मानती थीं। लड़कियां बाबा का सम्मान करती थीं और उनकी एक आवाज पर कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाती थीं।

अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच से अचानक उठने लगा धुआं, फिर …

केवल कुंवारी लड़कियां थीं बाबा की शिष्याएं

महिलाओं ने बताया कि केवल कुंवारी लड़कियां ही बाबा की शिष्याएं थीं। इसके लिए लड़कियों को बाबा से खासतौर पर दीक्षा लेनी पड़ती थी। वहीं, सुहागिन महिलाओं को बाबा अपने पास तक आने नहीं देते थे। बाबा के आश्रम के इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि उसका पूरा कामकाज लड़कियां ही संभालती थीं। बाबा की शिष्याएं ही उनके नहाने के लिए नीम के पानी की व्यवस्था करती थीं। यहां तक की लड़कियां ही हमेशा बाबा को खाना खिलाया करती थीं।

ये भी देखें:


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी