Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

स्कूल से लेकर बैंक सब रहेंगे बंद, योगी सरकार ने किया बड़ा एलान

Ram Navami: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार 11 अक्टूबर को महानवमी के मौके पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जबकि 12 अक्टूबर को दशहरे का सार्वजनिक अवकाश पहले से ही घोषित है।
Yogi Adityanath

Ram Navami: उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार 11 अक्टूबर को महानवमी के मौके पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जबकि 12 अक्टूबर को दशहरे का सार्वजनिक अवकाश पहले से ही घोषित है। 13 अक्टूबर को रविवार है। ऐसे में आज से तीन दिन का अवकाश रहेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार के द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि 11 अक्टूबर को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी स्कूल, कॉलेज और कार्यालयों में अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न संगठनों की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया है।

दरअसल, अलग-अलग कर्मचारी संगठन ने सरकार से गुहार लगाई थी। सरकार ने कर्मचारियों की मांग पर छुट्टी घोषित की है।अब 11 अक्टूबर को महानवमी का अवकाश रहेगा, जबकि 12 अक्टूबर को दशहरे का सार्वजनिक अवकाश पहले से ही घोषित है। 13 अक्टूबर को रविवार है। ऐसे में आज से तीन दिन का अवकाश रहेगा।

तीन दिन बैक भी बंद

वहीं, राष्ट्रीयकृत और निजी क्षेत्र के बैंक शुक्रवार से रविवार तक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने रामनवमी, विजयदशमी का अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि, बैंक बंद होने से ऑनलाइन कामकाज प्रभावित नहीं होगा। वहीं, रविवार को भी साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

ये भी पढ़ें- राफेल नडाल ने टेनिस को कहा अलविदा, वीडियो संदेश के जरिए दी जानकारी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना