Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सीएम योगी और डिप्टी सीएम आज अलीगढ़ दौरे पर, करेंगे बूथ सम्मेलन

Lok Sabha Election 2024 | cm yogi | shreshth uttar oradesh |

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आज अलीगढ़ का दौरा करेंगे। सीएम गभाना तहसील के सामने जनसभा को संबोधित करेंगे तो उप मुख्यमंत्री जिले में विधानसभा बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

मिशन को पूरा करने के लिए तैयारी में जुटे सीएम योगी

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जीत का परचम लहराने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। दूसरे चरण के नामांकन खत्म होने के बाद प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। वहीं, 2024 के चुनाव में मिशन 80 को पूरा करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रचार में जुटे हैं। वह लगातार राज्य के कई जिलों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं।

सीएम की सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 2 बजे अलीगढ़ की गभाना तहसील पहुंचेंगे। यहां पर सीएम 1 घंटे के लिए रुकेंगे। इसी बीच जनसभा को संबोधित करने के बाद वह करीब 4 बजे खेरिया एयरपोर्ट आगरा के लिए रवाना होंगे। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुचेंगे। इसके बाद रामलीला मैदान पहुंचकर डीएस डिग्री कॉलेज में आयोजित विधानसभा बूथ सम्मेलन में भाग लेंगे। वह दोपहर में करीब 12:30 बजे वह अमरोहा के लिए रवाना होंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन और उनकी सुरक्षा के मद्देनजर गुरुवार को मंडलायुक्त वी चैत्रा, एडीएम सिटी अमित भट्ट सहित पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज