श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चुनाव आयोग ने आतिशी को भेजा नोटिस, 48 घंटों में देना होगा जवाब

atishi marlena vs bjp

चुनाव आयोग ने दिल्ली की शिक्षा मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को नोटिस भेजा हैं। चुनाव आयोग की ओर से दिल्ली की शिक्षा मंत्री से जवाब मांगा गया है। हाल ही में आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि उन्हें भाजपा ज्वाइन करने का ऑफर मिला है। साथ ही उनका आरोप था कि उन्हें मना करने पर धमकी दी गई थी। इस मामले में चुनाव आयोग ने आतिशी से सोमवार 12 बजे तक जवाब मांगा है।

चुनाव आयोग से पहले भाजपा के तरफ से भी आतिशी को नोटिस भेजा गया था और पूछा गया था कि भाजपा की ओर से किस सदस्य ने उन्हें ऑफर दिया। साथ ही भाजपा की ओर से यह कहा गया था कि इसका सच बाहर आना बहुत जरूरी है और अगर आपकी बातें सच नहीं हुई, तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कई तरह के आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उन्हें भी भाजपा की ओर से ऑफर मिला है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी की ओर से ये भी दावा किया गया था कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता हैं।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री की ओर से दावा किया गया था कि आने वाले दो महीनों में आम आदमी पार्टी के चार नेताओं की गिरफ्तारी की बातें चल रही हैं। आतिशी ने दावा किया था कि उनके बाद दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद फिर दुर्गेश पाठक और फिर राघव चड्डा को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज