Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सपा में शामिल हुए संजय सिंह? जानें वायरल हो रही उम्मीदवारों की लिस्ट का सच

sanjay singh | akhilesh yadav |

उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जारी है। राजनीतिक पार्टियां लगातार अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल हो रही है। इसमें चार प्रत्याशियों के नाम दिए गए हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात है कि इस लिस्ट में एक नाम ऐसा है, जिसने सभी को चौंका दिया है। ये नाम आप पार्टी के नेता संजय सिंह का है, जो कि अभी जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस लिस्ट में दावा किया गया है कि समाजवादी पार्टी ने जौनपुर के साथ ही चार लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी हैं। जौनपुर से सपा मुखिया ने आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को चुनावी टिकट दिया है। डुमरियागंज में अहमद कमाल, खलीलाबाद से सुबोध चंद्र यादव और मिर्जापुर से प्रीति सिंह पटेल को टिकट दिया गया।

वहीं, जब से यह लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। तब से लोगों के मन में एक ही सवाल है कि क्या समंजय सिंह ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़कर सपा का दामन थाम लिया है। लेकिन बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह उम्मीदवारों की लिस्ट फर्जीं है। क्योंकि इस लिस्ट के दाएं और बाएं दोनों कोनों पर अनऑफिशियल लिस्ट लिखा है। यहीं नहीं, जिस खलीलाबाद से सुबोध चंद्र यादव को टिकट दिया गया, वो लोकसभा सीट अब उत्तर प्रदेश में नहीं है.

बता दें कि, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को कोर्ट ने 2 अप्रैल को जमानत दे दी है। जिसके बाद अब वह जेल से बाहर आ गए है। कुछ शर्तों के चलते आप नेता को जेल से जमानत मिली है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज