श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

UP: बुलंदशहर में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुलंदशहर में थाना सिकंदराबाद क्षेत्र की आशापुरी कॉलोनी में एक घर में रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच सिलेंडर ब्लास्ट हुआ।
Bulandshahr Cylinder Blast

Bulandshahr Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार रात एक घर में अचानक सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सिलेंडर ब्लास्ट में पूरा मकान जमीदोज हो गया। आनन-फानन में मोहल्ले वासियों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी।

वहीं, प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चला रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुलंदशहर में थाना सिकंदराबाद क्षेत्र की आशापुरी कॉलोनी में एक घर में रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। मकान में जिस समय ब्लास्ट हुआ, उस समय मकान के अंदर परिवार के 18 से 19 लोग मौजूद थे। 10 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया। वहीं, छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुलंदशहर के सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश पर्यदर्शी ने कहा, “कुल छह शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाए गए हैं, जिनमें तीन पुरुष और तीन महिला हैं। मैं हताहतों की कुल संख्या नहीं बता सकता। मेरी ड्यूटी जिला अस्पताल में है। छह शव यहां लाए गए हैं।”

इन लोगों की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में हिफजा (3 वर्ष) पुत्री रिजवान, तमन्ना (24 वर्ष) पत्नी रिजवान , रुखसाना (45 वर्ष) पत्नी रियाजुद्दीन, सलमान (11 वर्ष) पुत्र रियाजुद्दीन, राजू (50 वर्ष) और आस मोहम्मद (26 वर्ष) पुत्र रियाजुद्दीन की मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ब्लास्ट ऑक्सीजन सिलेंडर या रसोई गैस सिलेंडर में हुआ है, इसकी भी जांच की जा रही है।

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, इन इलाकों को रखा गया रेड जोन में

मलबे को हटाने का काम जारी

घटना की सूचना के बाद डीएम-एसएसपी सहित तमाम पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, दमकल विभाग भी रेस्क्यू में जुटा हुआ है। साथ ही, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ पीएसी के जवान स्थानीय पुलिस प्रशासनिक आलाधिकारी सहित नगरपालिका की टीम रेस्क्यू में शामिल है। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने का प्रयास जारी है।

बुलंदशहर के जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि आशापुरी कॉलोनी में एक घर में रात 8:30 से 9:00 बजे के बीच सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। घर में 18-19 लोग थे। यहां से आठ लोगों को बचाया गया जिनकी हालत बहुत गंभीर थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है, तीन लोग अभी भी घायल हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है, लेकिन उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस विभाग की टीम, नगर निगम की टीम, मेडिकल टीम और एनडीआरएफ की टीम मौके पर है।

कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के लिये बबीता फोगाट ने पहलवानों को उकसाया

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर में सिलेंडर फटने से हुए हादसे (Bulandshahr Cylinder Blast) का संज्ञान लिया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी