श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

बसपा सांसद दानिश अली का कांग्रेस में जाना तय, 24 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में होंगे शामिल

rahul gandhi | danish ali | bharat jodo nyay yatra | congress | bsp | shreshth bharat

सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी हुई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद बसपा पार्टी के नेताओं में खलबली मच गई थी। इसकी सबसे बडी वजह मायावती का INDIA गठबंधन से न जुड़ना बताया जा रहा था। इसके बाद बसपा के सांसद नया ठिकाना ढूढने लग गए हैं।

अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली शनिवार यानी 24 फ़रवरी को कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। इतना ही नहीं शनिवार को संभल से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल हो सकते हैं। लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश विधूड़ी के साथ हुए विवाद के बाद उनकी नजदीकियां कांग्रेस से बढ़ गई थी। राहुल गांधी से उनकी मुलाक़ात भी हुई थी। इस मुलाकात को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। क्योंकि बसपा के सभी 10 सांसद में से कुछ सांसद कांग्रेस तो कुछ भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

लालगंज से बसपा सांसद संगीता आजाद भी बसपा से किनारा करती दिख रही हैं। कुछ समय पहले उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। इनके साथ साथ बिजनौर के नगीना लोकसभा सीट से सांसद मलूक नागर और अम्बेडकर नगर सीट से रितेश पांडेय भी बीजेपी के संपर्क में आते दिखाई दे रहे हैं। अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली का कांग्रेस से टिकट मिलना तय है। वह शनिवार को कांग्रेस में शामिल भी हो सकते हैं। इसके अलावा जौनपुर से बसपा सांसद श्याम सिंह यादव भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। लेकिन बसपा ने इसके बारे में कोई आधिकारिक बयान नही दिया है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला