Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली: यूपी बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आज, सीएम योगी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

modi and yogi

राजधानी दिल्ली में आज यूपी बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक हो सकती है। ये बैठक यूपी में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर होगी। इस बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं। उनके अलावा बैठक में देश के गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में पिछले चुनाव में हारी हुई सीटों पर नामों को मंथन किया जाएगा। क्यास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी जल्दी ही लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है। इस बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक समेत अन्य नेता मौजूद रह सकते हैं।

राजनीति के जानकार मानते हैं कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। इसकी वजह है यूपी में 80 लोकसभा सीटों का होना। देश में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें यूपी में हैं। उससे भी बड़ी बात ये है कि यहां से बीजेपी साल 2014 और 2019 में सबसे ज्यादा सीटें जीती थी। इसलिए ये राज्य बीजेपी के लिए काफी अहम हो जाता है। बीजेपी के कई बड़े नेता दावा कर रहे हैं कि इस बार यूपी में 70 पार। अगर ऐसा होता है तो बीजेपी के लिए साल 2024 में एक बार फिर से सत्ता बनाने में आसानी होगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा