Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कैसरगंज सीट से भाजपा नहीं देगी बृजभूषण शरण सिंह को टिकट

Kaiserganj | Lok Sabha Election 2024 | shreshth uttar bharat |

Kaiserganj Lok Sabha Seat: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले 80 सीटों में से लगभग सभी सीटों पर उम्माीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है, लेकिन यूपी की गोंडा जिले की कैसरगंज सीट इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि भाजपा ने दूसरे चरण के मतदान के बाद भी कैसरगंज सीट से प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है। इस सीट पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि बीजेपी कैसरगंज सीट से बृजभूषण शरण सिंह का पत्ता काट सकती है। बीजेपी बृजभूषण सिंह की जगह उनके बेटे करण भूषण को कैसरगंज सीट से चुनावी रण में उतार सकती है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा कुछ ही देर करण भूषण के नाम की घोषणा कर सकती है। कहा जा रहा है कि भाजपा ने अपने फैसले से बृजभूषण शरण सिंह को अवगत करा दिया है।

कैसरगंज सीट को लेकर चल रहीं अटकलों के बीच विपक्ष को बेसब्री से इंतजार है कि भाजपा इस सीट से किस को चुनावी मैदान में उतारेगी। बता दें, कैसरगंज सीट यूपी की हॉट सीट मानी जाती है। इस लोकसभा सीट पर बृजभूषण शरण सिंह की अच्छी पकड़ है, लेकिन कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न मामले में चल रहे कार्रवाई के चलते भाजपा उनको उम्मीदवार बनाने से बच रही है।

बता दें, कैसरगंज सीट के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई है। ऐसे में ये चर्चा तेज हो गई है कि आखिर बीजेपी किसे टिकट देगी। ऐसे में सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि भाजपा बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण को टिकट दे सकती है। हालांकि पार्टी की तरफ से इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज