Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

SRHvsRR: प्लेऑफ में जगह बनाने उतरेंगे रॉयल्स, हैदराबाद से है मुकाबला

SRHvsRR | SRH | RR | IPL2024 | Sanju Samson

SRHvsRR: IPL 2024 का आज 50वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्य के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबाल सनराइजर्स हैदराबाद के होम ग्राउंड स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा और टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है। IPL 2024 में अभी तक दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। हैदराबाद और राजस्थान के बीच इस सीजन का यह पहला मुकाबला होगा। राजस्थान पिछले 9 मैचों में से 8 मैच जीतकर 16 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बरकरार है। दूसरी ओर हैदराबाद अपने 9 मैचों में से 5 मैच जीतकर 10 पॉइंट्स के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

इन पर रहेगी निगाहें
बात की जाए यदि हैदराबाद की, तो आज के मैच में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और क्लासेन पर निगाहें होगी वहीं गेंदबाजी की बात की जाए तो टी नटराजन डेथ के ओवरों में शानदार बॉलिंग कर रहे हैं। वहीं अगर बात की जाए राजस्थान की तो बटलर, यशस्वी जायसवाल और खुद कप्तान संजू सैमसन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो चहल ने अभी तक अपनी फिरकी से बल्लेबजों को फंसा कर रखा है, संदीप शर्मा भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

हेड टु हेड
हैदराबाद और राजस्थान हेड टु हेड में बराबरी पर हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 18 IPL मैच खेले गए हैं। 9 मैचों में हैदराबाद और 9 मैचों में राजस्थान को जीत मिली है। हैदराबाद में दोनों टीमों के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं। इसमें से 3 मैच हैदराबाद और 1 मैच राजस्थान जीती है।

दोनों टीम की संभावित प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ऐडन मार्करम, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), नितिश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट प्लेयर : उमरान मलिक।

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (कप्तान & विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर : रियान पराग।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार