Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जल्द पूरा होगा राम मंदिर का निर्माणाधीन कार्य, संगमरमर की मूर्तियां होगी विराजमान

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणधीन श्रीराम मंदिर बहुत जल्द पूरी तरह से बनकर तैयार होने वाला है। अगले महीने यानी...
ram mandir

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणधीन श्रीराम मंदिर बहुत जल्द पूरी तरह से बनकर तैयार होने वाला है। अगले महीने यानी जुलाई में मंदिर की पहली मंजिल का काम पूरा हो जाएगा, जिसके बाद यहां राम दरबार को स्थापित किया जाएगा। पहली मंजिल पर स्थापित होने वाले राम दरबार की मूर्तियां संगमरमर की होंगी।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने रविवार को राम मंदिर के चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि राम मंदिर के प्रथम तल का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। अगले महीने तक राम मंदिर का प्रथम तल पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यहां राम दरबार की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। उन्होंने आगे बताया कि रामबाण की मूर्तियां संगमरमर से बनाई जाएगी। नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि साल 2025 तक भव्य राम मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।

Read More: इन चीजों को करें घर से दूर, तो होगी धन की वर्षा

बता दें, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से प्रतिदिन लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आ रहे हैं। अब तक दो करोड़ लोग रामलला के दर्शन कर चुके हैं। तो वहीं भगवान राम भी हर रोज नई डिजाइनर पोशाक पहन कर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही प्रभु रामलला के लिए रोजाना तौर पर नए कपड़े डिजाइन किए जाते हैं। ये पोशाक दिल्ली के कार्यशाला में तैयार की जाती हैं। साथ ही पोशाक रोजाना फ्लाइट से दिल्ली से अयोध्या भेजे जाते हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’