Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इन चीजों को करें घर से दूर, तो होगी धन की वर्षा

वास्तु दोष की वजह से घर की खुशहाली की भी प्रभावित होती है। घर में वास्तु दोष की वजह से नकारात्मता आती है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही वास्तु दोष के बारे में...
vastu shastra | watch | purse | shreshth bharat

Vaastu Shastra: आपके घर और जीवन में जो समस्याएं आती हैं, उसका वास्तु दोष से कोई न कोई संबंध जरूर होता है। लोगों को इसकी जानकारी न होने की वजह से उनको इसका आभास नहीं होता है और उनकी समस्याएं दूर नहीं होती है। घर में छोटी-छोटी बातों पर घर में कलह हो जाती है। इससे छुटकारा पाया जा सकता है। वास्तु दोष की वजह से घर की खुशहाली की भी प्रभावित होती है। घर में वास्तु दोष की वजह से नकारात्मता आती है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही वास्तु दोष के बारे में…

1.जंग लगा हुआ लोहा

कुछ लोगों का कहना है कि घर में जंग लगे हुए लोहे को रखने से घर में नकारात्मकता आती है। इसे घर में रखने से धन की हानि भी होती है। हर छोटी-छोटी बात पर घर में कलह होती रहती है। इसलिए घर में जंग लगे हुए लोहे को कभी नहीं रखना चाहिए। उसे तुरंत ही कबाड़ी को बेच देना चाहिए।

2.बंद पड़ी हुई घड़ी

घर के अंदर कभी भी बंद पड़ी हुई घड़ी नहीं ऱखनी चाहिए। कुछ विद्वानों का कहना है कि बंद पड़ी हुई घड़ी आपके जीवन में हुई तरक्की को रोक देती है। इसलिए घर में लगी हुई घड़ी के सेल को बार-बार बदलना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके घर में नकारात्मकता का आगमन हो जाएगा।

3.खाली पर्स

आज कल हम देखते है कि लोगों के पास पैसा हो या ना, लेकिन उनके पास पर्स जरूर होता है। क्या आपको पता है कि खाली पर्स रखने से आपके जीवन में धन की कमी होती है। खाली पर्स रखने से लक्ष्मी जी आपसे नाराज हो जाती हैं। साथ ही पर्स में कटे-फटे नोट भी नहीं रखने चाहिए।

उल्लेखनीय है कि वास्तु शास्त्र किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में सहयोग करता है। वास्तु शास्त्र जीवन को सुखी एवं समृद्ध बनाने का विज्ञान है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अशुभ चीजों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है। इसलिए, हमें इन चीजों को हटाकर घर को व्यवस्थित रखना चाहिए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’