Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

WI vs SA: T20 World Cup के सेमीफाइनल में पहुंचा अफ्रीका, वेस्टइंडीज बाहर

WI vs SA T20 World Cup

WI vs SA T20 World Cup: T20 World Cup 2024 के सुपर 8 मुकाबले में आज साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला गया। इस वर्षा प्रभावित मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हरा दिया है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वेस्टइंडीज की टीम पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 135 रन बना सकी। साउथ अफ्रीका को डकवर्थ नियम के अनुसार 17 ओवरों में 123 रनों की जरूरत थी, जो उन्होंने 5 गेंद रहते हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इंग्लैंड पहले ही T20 World Cup 2024 के फाइनल में पहुंच चुकी है।

रोस्टन चेज ने जड़ा अर्धशतक

वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। पारी की शुरूआत करने उतरे शे होप पहली ही गेंद पर अपना विकेट गवां बैठे। काइल मेयर्स ने शानदार 35 रन बनाए। निकोलस पूरन टीम के लिए एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने शानदार पारी खेली। उन्होंने मुश्किल पिच पर 42 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए तबरैज शम्सी ने 3 विकेट अपने नाम किए। जानसेन, मार्करम, महाराज और रबाडा को एक-एक विकेट मिले।

मार्को जानसेन ने दिलाई जीत

136 रनों का पीछा करने उतरी अफ्रीक की शुरूआत खराब रही। टीम 15 रनों पर दो विकेट गवांकर संघर्ष कर रही थी, तभी बारिश होने लगी। बारिश के बाद डकवर्थ लुइस के नियम अनुसार अफ्रीका की टीम को 17 ओवरों में 123 रनों का लक्ष्य मिला था। अफ्रीका के लिए स्ट्ब्स ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। क्लासेन ने 22 रन बनाए, मार्को जानसेन ने 21 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिला दी। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने 3, आंद्रे रसेल ने 2 और अल्जारी जोसेफ ने भी 2 विकेट झटके।

वेस्टइंडीज टी 20 वर्ल्ड कप से हुई बाहर
इस हार के बाद वेस्टइंडीज की टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। सुपर 8 के ग्रुप 2 से इंग्लैंड भी सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं, अमेरिका पहले ही टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’