Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बीमार पति के सामने एम्बुलेंस कर्मी ने की महिला से छेड़छाड़, अखिलेश यादव ने किया रिएक्ट

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में महिला के साथ एम्बुलेंस में हुई अभद्रता पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि...
Woman Molested In Ambulance| श्रेष्ठ भारत

Woman Molested In Ambulance: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की एक महिला ने प्राइवेट एम्बुलेंस कर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने ये दावा किया है कि वह अपने बीमार पति को लेकर लखनऊ से एम्बुलेंस में लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में उसके साथ अभद्रता की गई। महिला ने ड्राइवर और उसके सहायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हाइवे पर जबरदस्ती उतारा

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति और भाई को बस्ती के छावनी इलाके में हाइवे किनारे जबरन उतार दिया गया और उनसे रुपये और मोबाइल छीन लिए गए। महिला ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन शुरुआती तौर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में, लखनऊ के गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है।

निजी अस्पताल में कराया भर्ती

28 अगस्त को सिद्धार्थनगर जिले के सकारपार इलाके की रहने वाली एक महिला अपने बीमार पति हरीश साहनी को इलाज के लिए बस्ती ले गई थी। जब पति की हालत गंभीर हुई तो वह उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले गई, लेकिन वहां बेड खाली न होने के कारण उन्हें भर्ती नहीं किया जा सका। मजबूर होकर उसने अपने पति को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

UP News: सीएम योगी ने युवाओं को बांटा टैबलेट और स्मार्टफोन, दिए नियुक्ति पत्र

2 दिन में आया 2 लाख से ज्यादा का बिल

महज दो दिन के उपचार में अस्पताल ने एक लाख रुपये से अधिक का बिल दिया। पैसे खत्म होने पर महिला को अपने पति को डिस्चार्ज करना पड़ा। अस्पताल के काउंटर से एक निजी एम्बुलेंस का नंबर मिलने पर वह अपने पति को लेकर घर के लिए निकल पड़ी। रास्ते में एक ऐसी घटना हुई जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।

अखिलेश यादव ने कही ये बात

वहीं, इस पूरे मामले (Woman Molested In Ambulance) में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा- “ऐसी घटना कि शब्द भी शर्मसार हो जाएं। शब्दों की सीमा से परे निंदनीय। यूपी में कहीं कोई सरकार है क्या?”

रामनवमी के मौके पर फिल्मी सितारों से सजेगी अयोध्या की रामलीला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड