Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रामनवमी के मौके पर फिल्मी सितारों से सजेगी अयोध्या की रामलीला

Ayodhya Ramleela: अयोध्या में इस बार 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक रामनवमी के मौके पर फिल्मी सितारों से रामलीला का मंच सजने वाला है। इस बार कई कलाकर रामलीला मंच पर अभिनय करते नजर आएंगे।
Ayodhya Ramleela

Ayodhya Ramleela: अयोध्या में इस बार 1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक रामनवमी के मौके पर फिल्मी सितारों से रामलीला का मंच सजने वाला है। इस बार कई कलाकर रामलीला मंच पर अभिनय करते नजर आएंगे।

रामलीला के फाउंडर अध्यक्ष सुभाष मालिक ने बताया कि रामनवमी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टीवी पर लाइव होगा। पिछले साल रामनवमी के अवसर पर 36 करोड़ से भी ज्यादा भक्तों ने कार्यक्रम देखा था, लेकिन हम कोशिश करेंगे कि इस बार 50 करोड़ से भी ज्यादा भक्त रामनवमी कार्यक्रम को लाइव देखें।

अयोध्या की रहने वाली अंजली पार्वती का रोल निभाएंगी। मैडोना कैकेयी और पायल गोगा कपूर शूर्पणखा का रोल करेंगी। मेडोना, जो कैकेयी का किरदार निभाने वाली हैं, उन्होंने बताया कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं, जो अयोध्या की रामलीला के मंच पर मुझे काम करने का मौका मिल रहा है। वहीं, मनीष शर्मा रावण का रोल निभाएंगे। राम का किरदार वेद सागर निभाएंगे। वेद सागर ने बताया कि अयोध्या के रामलीला मंच पर मैं पिछले तीन साल से काम कर रहा हूं।

बात की जाए माता सीता के किरदार की तो इस किरदार में मंगिशा मां दिखाई देंगी। बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कलाकार भाग्यश्री अयोध्या के रामलीला के मंच पर वेदमती का किरदार निभाएंगी। इससे पहले भी भाग्यश्री शबरी और माता सीता का किरदार निभा चुकी है। इस मंच पर राकेश बेदी राजा जनक और रजा मुराद राजा दशरथ का रोल निभाएंगे। एक्ट्रेस शीबा भी रामलीला में नजर आएंगी।

बिंदू दारा सिंह भगवान शंकर का किरदार निभाएंगे। दारा सिंह इससे पहले भी कई बार हनुमान जी का किरदार निभा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- पूर्वांचल का टॉप धार्मिक व टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना वाराणसी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार