Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का भारत से खत्म होगा नामोनिशान, आज होगी संपत्ति की नीलामी

Former President of Pakistan Pervez Musharraf: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की संपत्ति की नीलामी होगी। इस नीलामी के लिए ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी।
Former President of Pakistan Pervez Musharraf

Former President of Pakistan Pervez Musharraf: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की संपत्ति की नीलामी होगी। इस नीलामी के लिए ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी। बता दें कि अलग राज्यों के लोग इस जमीन को देखने लिए आ रहे हैं। बागपत के कोताना गांव में मुशर्रफ की 13 बीघा जमीन थी, जिसे आज ही खरीदने वाले व्यक्ति के नाम कर दिया जाएगा।

बता दें कि मुशर्रफ यूपी के बागपत जिले के कोतवाना गांव का रहने वाले थे। जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ, तब वह भारत छोड़कर पाकिस्तान चले गए थे, लेकिन उनकी संपत्ति यहीं रह गई थी, जिसके बाद सरकार ने मुशर्रफ की संपत्ति को शत्रु संपत्ति में शामिल कर लिया था।

परवेज मुशर्रफ का निधन 5 फरवरी 2023

परवेज मुशर्रफ के पिता मुशर्रफुद्दीन और माता बेगम जरीन कोताना गांव की रहने वालीं थीं। वहीं पर दोनों की शादी हुई थी। वो साल 1943 में दिल्ली जाकर रहने लगे थे, जहां परवेज मुशर्रफ और उनके भाई का जन्म हुआ था। परवेज मुशर्रफ का निधन 5 फरवरी 2023 में हुआ था।

वर्ष 1947 में भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के समय उनका परिवार पाकिस्तान में जाकर बस गया था। दिल्ली के अलावा उनके परिवार की हवेली और जमीन कोताना में भी मौजूद है, जिसमें परवेज मुशर्रफ की जमीन तो बेच दी गई थी, लेकिन उनके परिवार के अन्य सदस्यों की 13 बीघा से ज्यादा खेती की जमीन बच गई थी। 

नीलामी के बाद नया नाम होगा दर्ज

बता दें कि परवेज मुशर्रफ के भाई जावेद मुशर्रफ और परिवार के अन्य सदस्यों की जमीन को 2010 में शत्रु संपत्ति में शामिल किया गया था।  करीब आधी जमीन की नीलामी की प्रक्रिया आज पूरी कर ली जाएगी और रिकॉर्ड में नया नाम दर्ज होगा। इस जमीन की नीलामी होते ही बागपत से पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के भाई और परिवार का नाम भारत से पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- टीचर और स्डूडेंट के रिश्ते को समझाती हैं ये फिल्में, आज ही वॉचलिस्ट में करें शामिल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग