Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

यूपी के मिर्जापुर हादसे में 10 मजदूरों की मौत, 3 घायल

Mirzapur Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कछवा सीमा के पास शुक्रवार को एक ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में दस मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
Mirzapur Road Accident

Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कछवा सीमा के पास शुक्रवार को एक ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में दस मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना जीटी रोड पर मिर्जामुराद कछवा बॉर्डर पर हुई, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने एक ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी, जो 13 लोगों को लेकर भदोही जिले से बनारस की ओर जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीन घायलों को इलाज के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने कहा कि 13 लोग भदोही में मजदूरी करते थे और अपने गांव लौट रहे थे। दुर्घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, आगे की जांच जारी है।

मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया, “रात करीब 1 बजे हमें सूचना मिली कि मिर्जामुराद कछवा बॉर्डर पर जीटी रोड पर एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें भदोही जिले से बनारस की ओर जा रहे 13 लोगों को लेकर जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया। इन 13 लोगों में से 10 की मौत हो गई और 3 घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए बीएचयू भेजा गया। ये सभी 13 लोग भदोही में मजदूरी करते थे और अपने गांव लौट रहे थे। एफआईआर दर्ज की जा रही है। आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

ये भी पढ़ें- यूपी में 3,306 पदों पर भर्ती के लिए 4 अक्टूबर से आवेदन शुरू, जानें अंतिम

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल