Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

1988 की वह फिल्म, जिसने हिला दिया था बॉक्स ऑफिस; मिथुन-गोविंदा भी आए थे नजर

Blockbuster Film Jeete Hain Shaan Se: बॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सिलसिला कई दशकों से चला आ रहा है। हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और खूब कमाई की।
Jeete Hain Shaan Se

Blockbuster Film Jeete Hain Shaan Se: बॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर फिल्मों का सिलसिला कई दशकों से चला आ रहा है। हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और खूब कमाई की। आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में बताएंगे, जिस फिल्म ने आज से 36 साल पहले सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था और जिसने रिलीज होने के लगभग दो हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाए रखी थी। चलिए बताते हैं कौन सी है ये फिल्म…

फिल्म ने की थी जबरदस्त कमाई

यह फिल्म 80 के दशक में आई थी। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के तीन बड़े सितारे गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती और संजय दत्त एक साथ पर्दे पर नजर आए थे। इन तीनों स्टार्स को देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों के टिकट घर के सामने घंटों तक खड़े रहने के लिए भी तैयार थे। 36 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया था। करीब दो हफ्ते तक इस फिल्म के सभी शो हाउसफुल हो गए थे और फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी।

कवल शर्मा की डायरेक्शन में बनी फिल्म

जी हां हम बात कर रहे हैं इन तीनो की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जीते हैं शान’ की। कवल शर्मा की डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 80 के दशक में एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी। ये फिल्म अप्रैल, 1988 में मुंबई में लगभग दो हफ्ते तक पूरी तरह छाई रही थी। फिल्म में इन तीनों स्टार्स के साथ-साथ मंदाकिनी ‘जूली’ के किरदार में, विजेता पंडित ‘किरण’ के किरदार में और डैनी डेन्जोंगपा ‘बलवंत/डीके’ के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म ने फैंस का दिल जीत लिया था।

8 करोड़ की थी कमाई

इस फिल्म को फैंस का इतना प्यार मिला था कि इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली थी।

जानकारी के मुताबिक, फिल्म महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। फिल्म ‘जीते हैं शान से’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी, जो उस दौर में एक बहुत बड़ा अमाउंट था। इतना ही नहीं, ये फिल्म 1988 में जल्द दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड लेने वाले मिथुन चक्रवर्ती और कवल शर्मा के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी।

ये भी पढ़ें- ‘बॉर्डर 2’ में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की एंट्री, सनी देओल ने किया स्वागत

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल