Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM Modi Rajasthan Visit: 79,459 करोड़ की मेगा रिफाइनरी का उद्घाटन, पीएम मोदी ने राजस्थान को दी बड़ी सौगात

PM Modi Rajasthan Visit

PM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में देश के पहले और सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (HRRL) का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट को ₹79,459 करोड़ से अधिक की भारी-भरकम लागत से तैयार किया गया है। इसकी वार्षिक रिफाइनिंग क्षमता 9 मिलियन मीट्रिक टन (MMTPA) और पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता 2.4 मिलियन मीट्रिक टन है।

PM Modi Rajasthan Visit: BS-VI ईंधन और हाईटेक तकनीक से लैस होगा HRRL कॉम्प्लेक्स

जानकारी के मुताबिक, यह परियोजना हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL – 74%) और राजस्थान सरकार (26%) का एक संयुक्त उपक्रम है। इसका ‘नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स’ 17.0 है, जो इसे दुनिया की सबसे उन्नत और हाईटेक रिफाइनरियों में से एक बनाता है। यह देश का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जो पूरी तरह से BS-VI (Euro-VI) मानकों के अनुरूप पर्यावरण-अनुकूल और उच्च गुणवत्ता वाले ईंधन का उत्पादन करेगा।

देश की 10% तक ईंधन जरूरत होगी पूरी

रिफाइनरी की कुल आवश्यकता का लगभग 1.5 मिलियन टन कच्चा तेल राजस्थान के स्थानीय मंगला टर्मिनल से प्राप्त होगा। शेष 7.5 मिलियन टन कच्चा तेल गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से आयात किया जाएगा, जिसके लिए 487 किलोमीटर लंबी समर्पित पाइपलाइन बिछाई गई है। उत्पादित पेट्रोल-डीजल को पाइपलाइन के जरिए गुजरात के पालनपुर भेजा जाएगा, जहां से इसे पूरे देश में वितरित किया जाएगा। यह देश की कुल ईंधन मांग का करीब 9 से 10 फीसदी हिस्सा पूरा करेगी। (PM Modi Rajasthan Visit)

रिफाइनरी से 35 हजार प्रत्यक्ष और एक लाख अप्रत्यक्ष रोजगार

इसके निर्माण चरण के दौरान लगभग 35,000 श्रमिकों को सीधे तौर पर और सहयोगी क्षेत्रों में करीब 1 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिले हैं। इस रिफाइनरी के शुरू होने से पश्चिमी राजस्थान में पेट्रोकेमिकल, प्लास्टिक, टेक्सटाइल, पैकेजिंग और MSME जैसे कई डाउनस्ट्रीम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, पचपदरा और इसके आस-पास के 50 किलोमीटर के दायरे में रियल एस्टेट, परिवहन, होटल और बैंकिंग सेक्टर में अभूतपूर्व विकास हुआ है। (PM Modi Rajasthan Visit)

उड़ान योजना के विस्तार के लिए ₹28,840 करोड़ का प्रावधान

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को राजस्थान दौरे के दौरान जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और संशोधित उड़ान योजना (उड़े देश का आम नागरिक) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ उपस्थित थे। लगभग 23,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला यह टर्मिनल प्रति वर्ष 20 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। (PM Modi Rajasthan Visit)

वहीं, उड़ान योजना के तहत अगले 10 वर्षों में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए लगभग 28,840 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस परियोजना को कुल ₹480 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है। नए टर्मिनल भवन को प्रति वर्ष 20 लाख यात्रियों को संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित है ताकि यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके।



संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

MP Bhind Road Accident
MP Bhind Road Accident: भिंड NH-719 पर मजदूरों से भरी पिकअप और डंपर की टक्कर, 8 की मौत; 25 से ज्यादा घायल
Mallikarjun Kharge
खड़गे का अमित शाह पर तंज, बोले- जब मैं विधायक बना तब वे बच्चे थे, आज हमें देशभक्ति सिखा रहे...
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SIT की रिपोर्ट दाखिल, 8 आरोपी नामजद; चंपत राय और अनिल मिश्रा को राहत
Jharkhand Student Protest
Jharkhand Student Protest: 24 दिन के आंदोलन के बाद झुकी सरकार, हेमंत सोरेन का ऐलान- JSSC-CGL समेत TDPL की सभी भर्ती प्रक्रियाएं रद्द
Twisha Sharma Death Case
दिल्ली AIIMS की फोरेंसिक रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि, शरीर पर नहीं मिले हमले के निशान; CBI चार्जशीट में पति-सास पर दहेज हत्या का आरोप
BJP Nitin Nabin New Team
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, नितिन नवीन ने घोषित की नई राष्ट्रीय टीम; स्मृति ईरानी-पीयूष गोयल समेत इन दिग्गजों के नाम, देखें पूरी लिस्ट