Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत के पास से पुलिस ने बरामद किया ड्रग्स

Amritpal Singh Brother Arrest Police: पंजाब के जालंधर में पुलिस ने खंडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के छोटे भाई हरप्रीत सिंह को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है...
Amritpal Singh Brother arrest police

Amritpal Singh Brother Arrest Police: पंजाब के जालंधर में पुलिस ने खंडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के छोटे भाई हरप्रीत सिंह को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हरप्रीत से 5 ग्राम ड्रग्स बरामद किया गया है।

बता दें, हरप्रीत की गिरफ्तारी की जानकारी जालंधर देहात पुलिस के SSP अंकुर गुप्ता ने की है। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही वह मीडिया को साथ भी इसकी जानकारी साझा करेंगे। हमें हरप्रीत के पास से ड्रग्स मिला है।

खडूर साहिब सीट से हुई थी अमृतपाल की जीत

अमृतपाल ने पंजाब की खडूर साहिब सीट से लोकसभा चुनाव में 1,97,120 वोटों से जीत दर्ज की थी। उसे कुल 4,04,430 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 2,07,310 वोट मिले। साल 2019 के नतीजों की बात करें तो यहां कांग्रेस के जसबीर सिंह गिल की जीत हुई थी। अमृतपाल, फिलहाल असम की जेल में बंद है। जेल में बंद रहते हुए उसने ये चुनाव लड़ा है। Waris Punja De संगठन के मुखिया अमृतपाल को पिछले साल नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत अरेस्ट किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को मिली अंंतरिम जमानत, क्या होंगे रिहा?

अमृतपाल सिंह ने शुक्रवार 5 जुलाई को लोकसभा सदस्य की शपथ ली थी। सेफ हाउस में अमृतपाल ने लगभग 50 मिनट तक अपने पिता और चाचा से मुलाकात की। इसके बाद उन्हें डिब्रूगढ़ जेल ले जाया गया। इस बीच अमृतपाल का एक बयान आया, जिसमें उन्होंने खुद को पंथ का बेटा और खालसा राज्य की मांग को सही बताया।

ये भी देखें:

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग