Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Anant Ambani Wedding: अपने लाडले की शादी में इतना खर्च कर रहे मुकेश अंबानी, सुनकर चौक जाएंगे आप

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अंनत अंबानी आज यानी 12 जुलाई को...
anant ambani radhika merchant wedding jio world trade center shopkeeper give away versaqce sunglasses banarasi saree FOR free ranveer allahbadia REVEALS

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अंनत अंबानी आज यानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी की रस्में लगभग पूरी हो चुकी हैं। सभी फंक्शन बहुत शाही अंदाज में सेलिब्रेट किया गया है। पूरे देश में इस शादी के चर्चे हैं। अनंत-राधिका की संगीत, हल्दी और मेहंदी के लगभग सारे वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

बॉलीवुड से लेकर हॉलावुड तक, सभी सितारे इस शादी में शामिल होंगे। इस शादी को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहें हैं कि आखिर मुकेश अंबानी अपने लाडले की शादी में कितना पैसा खर्च कर रहे हैं? इस आर्टिकल में हम आपको इसी सवाल का जवाब देंगे…

ये है दुनिया की सबसे महंगी शादी, 400 करोड़ से भी ज्यादा हुए थे खर्च

अनंत-राधिका की अब तक संगीत, हल्दी और मेहंदी जैसे फंक्शन्स हो चुके हैं। इनके संगीत में विदेशी पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने परफॉर्म किया था, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दिया था। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को हिंदू रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। 13 जुलाई को उनके शुभ आशीर्वाद का फंक्शन है, जबकि 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन होगा।

Anant Ambani Wedding: शाही शादी में खर्च होंगे इतने करोड़

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में 2500 से ज्यादा मेहमान आने वाले हैं। इन मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए अंबानी परिवार ने तीन फाल्कन-2000 जेट रखा है। क्लब वन एयर के सीईओ राजन मेहरा ने एक मीडिया चैनल को बताया कि उन्हें उम्मीद है कि इस इवेंट के लिए 100 से ज्यादा प्राइवेट जेट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में रिपोर्टस की मानें तो इस शाही शादी के लिए मुकेश अंबानी ने 350 मिलियन डॉलर यानी 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं।

प्री-वेडिंग में शामिल हुए थे ये दिग्गज सितारें

अनंत अंबानी की शादी से पहले दो ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन हुए थे। पहला प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में हुआ था, जिसमें 1200 मेहमानों को इनवाइट किया गया था। इस फंक्शन में शामिल होने के लिए मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स और इवांका ट्रम्प भी भारत आए थे। पॉप सिंगर रिहाना ने परफॉर्म किया था। तीन दिन तक चले इस प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड के सेलेब्स भी शामिल हुए थे। वहीं, दूसरे प्री-वेडिंग में 800 से ज्यादा गेस्ट्स आए थे। इस फंक्शन में बैकस्ट्रीट बॉयज, कैटी पेरी और एंड्रिया बोसेली ने परफॉर्म किया था (Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding)।

कभी 500 रुपये की नौकरी करती थी ये एक्ट्रेस, आज हैं करोड़ों की मालकिन

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग