श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को मिली अंंतरिम जमानत, क्या होंगे रिहा?

Supreme Court Grants Interim Bail to Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है...
ARVIND KEJRIWAL

Supreme Court Grants Interim Bail to Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। उन्हें एक्साइज पॉलिसी केस में उच्चतम न्यायालय ने अंतरिम जमानत दे दी। हालांकि, इस मामले को अब बड़ी बेंच को सौंप दिया गया है। तीन जजों की बेंच अब मामले की सुनवाई करेगी।

बता दें कि केजरीवाल अंतरिम जमानत मिलने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। वह सीबीआई की कस्टडी में ही रहेंगे। उन्हें जमानत ईडी के मामले में दी गई है। वहीं, केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े हुए भ्रष्टाचार के मामले में 26 जून को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दिए जाने पर उनके वकील ऋषिकेश कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। धारा 19 और गिरफ्तारी की आवश्यकता के मुद्दे को एक बड़ी बेंच को भेज दिया गया है। वकील ने बताया कि केजरीवाल फिलहाल हिरासत में ही रहेंगे, क्योंकि सीबीआई मामले में उनकी जमानत अभी भी लंबित है। यह एक बड़ी जीत है।

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत देते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री 90 दिनों से अधिक समय तक जेल में हैं। वह चुने हुए नेता हैं और वह इस पद पर बने रहेंगे या नहीं, इसका फैसला वही करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने फैसले में चुनावी फंडिंग को लेकर भी कई सवाल खड़े किए हैं।

अंतरिम जमानत मिलने के बाद आप ने कहा- सत्यमेव जयते

वहीं, केजरीवाल को कोर्ट से राहत मिलने के आप के नेता संजय सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने लिखा है, झूठे केस लगाकर सच को कब तक क़ैद में रखोगे मोदी जी। पूरा देश आपकी तानाशाही को देख रहा है। ED कोर्ट हो या सुप्रीम कोर्ट सब मानते हैं कि केजरीवाल को ED ने झूठा फसाया है। सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला सत्य की जीत है। तानाशाही मुर्दाबाद

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज